छत्तीसगढ़:- फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हाथ और पीठ पर मिले निशान, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा/ घर के पीछे लगे खेत के किनारे पेड़ पर नायलॉन की रस्सी से बनाए गए फांसी के फंदे पर एक युवक आज सुबह लटका हुआ नजर आया। युवक ने खुदकुशी की है या उसकी हत्या कर फंदे पर लटकाया गया है, यह तो पुलिस जांच का विषय है लेकिन उसके पीठ पर और हाथ पर जिस तरह के निशान मिले हैं उससे कहानी कुछ और ही लग रही है। सूचना पर दीपका पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की है।

बताया गया कि दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम चाकाबुड़ा कसाईपाली निवासी शांतनु राम के 21 वर्षीय पुत्र भुवनेश्वर राव उर्फ टिंकू का शव आज सुबह ग्रामीणों ने फंदे पर लटका हुआ देखा तब इसकी जानकारी अन्य लोगों को हुई। बताया जा रहा है कि मृतक नशेड़ी प्रवृत्ति का था और उसकी हरकतें भी असामान्य थीं। घटनास्थल के निकट उसकी मोटरसाइकिल भी मिली है। मृतक अर्ध नग्न हालत में पाया गया है।

पुलिस के द्वारा वैधानिक कार्रवाई उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारण का खुलासा होने पश्चात जांच की दशा और दिशा तय होगी। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं ग्राम कसाईपाली वासियों से सुनने को मिल रही हैं।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!