छत्तीसगढ़:- जंगली सुअर का शिकार करने के लिए बिछाया था जाल, करंट लगने से शिकारी की ही हुई मौत, साथी छोड़कर हुए फरार

कोरबा/ वन विभाग से महज 20 किलोमीटर दूर गोढ़ी जंगल मे जंगली जानवरों का शिकार करने के करंट प्रवाहित तार बिछाया गया था। इसकी चपेट में आने से एक शिकारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बाकी मौके से भाग खड़े हुए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह लगभग 9:00 बजे कुछ ग्रामीण जंगल में पुटु निकालने गए थे। इस दौरान उनकी नजर बिजली के तार पर पड़ी। पास में जाकर देखा तो नीचे एक लाश पड़ी थी, जिसे देख सभी मौके से भाग खड़े हुए। वहीं, इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी गई। सरपंच ने घटना की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी।

बताया जा रहा है कि गोढ़ी निवासी रामलाल कंवर गांव में ही रहने वाले अन्य लोगों के साथ जंगली सुअर का शिकार करने गया हुआ था। शिकार करने के लिए जंगल से गुजरे 11 केवी प्रवाहित तार से जंगल मे जाल बिछाया गया था। इसकी चपेट में आने से रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी उसके साथी भाग गए।  

सिविल लाइन थाना में पदस्थ अश्वनी निरंकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे, जहां रामलाल कंवर की लाश पाई गई। घटनास्थल के पास से करंट प्रवाहित तार, मोबाइल और डंडे बरामद किए गया है। रामलाल शादीशुदा था और उसकी उसकी पत्नी और तीन बेटियां हैं। वह इंडस्ट्रियल एरिया के दाना फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। 

  • Related Posts

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    Comments are closed.

    You Missed

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात
    error: Content is protected !!