

तिल्दा-नेवरा/ उत्तम हॉस्पिटल में नर्स की पोस्ट पर काम कर रही महिला ने हॉस्पिटल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । बताया जा रहा है की महिला लगभग 8 वर्ष से काम कर रही थी महिला का नाम सुमित्रा देवांगन 35 वर्ष शिक्षक कालोनी तिल्दा की निवासी है।
वहीं तिल्दा नेवरा थाना को सूचना मिलने पर तिल्दा पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फांसी लगाने का कारण अभी अज्ञात बताया गया है।









Comments are closed.