छत्तीसगढ़:- एक के बाद एक 8 लोगों की रहस्यमय मौत से गांव में दहशत, दैवीय प्रकोप की आशंका के बीच प्रशासन तलाश रहा कारण

मोहला-मानपुर/ मोहला-मानपुर जिले के अंबागढ़ चौकी विकासखंड अंतर्गत ग्राम नीचे कोहड़ा में एक माह के भीतर एक के बाद एक 8 लोगों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मौतें कैसे हो रही हैं, इसका क्या कारण है, यह फिलहाल रहस्य बना हुआ है. वहीं एक के बाद एक हो रही मौतों से भयभीत स्थानीय ग्रामीणों ने मौतों के कारण को तलाशने की कोशिश में गांव में बैठक कर इस मसले पर राय शुमारी की. 

मौतों की असल वजह से ग्रामीण खुद अनजान हैं. वहीं आशंका इस बात पर भी जताई जा रही है कि इन मौतों के पीछे कहीं ये कोई दैवीय प्रकोप तो नहीं? ऐसे में ग्रामीण स्वास्थ्यगत कारणों के साथ दैवीय प्रकोप की भी पड़ताल कर रहे हैं. दूसरी और जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंडावी ने उक्त मौतों की पुष्टि करते हुए कहा है कि क्षेत्रीय बीएमओ को गांव भेजकर जानकारी ली गई है. कुछ मृतकों ने मौत से पहले स्थानीय डॉक्टर से इलाज करवाया था.

पता चला कि पहले एक बुजुर्ग की मौत हुई, और फिर इसके बाद 15 से 20 दिन के अंतराल में एक के बाद एक सात अन्य लोगों की मौत हो गई. मृतकों में कॉलेज में पढ़ने वाली दो पक्की सहेलियों के अलावा बालिकाएं, युवा, अधेड़ व बुजुर्ग भी शामिल हैं. 

ग्रामीणों की मानें तो नाक से खून निकलने, खून की उल्टी, हरारत सहित अलग-अलग परेशानियों की चपेट में आने के बाद महज एक माह में विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान लोगों की मौत हुई हैं. गांव के सरपंच, मृत कॉलेज छात्रा के पिता समेत स्थानीय ग्रामीण ने गांव में आयोजित बैठक के दरमियान मौत की इस पहेली पर जानकारी साझा की. 

बता दें कि जिले के कलेक्टर एस. जयवर्धन ने भी इन मौतों को गंभीरता से लिया है. मंगलवार की रात कलेक्टर, एसपी समेत प्रशासनिक आला अफसरों ने निचेकोहडा गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया. इसके साथ ग्रामीणों व मृतकों के परिजनों से मिलकर इन मौतों के कारणों को खंगाला.

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!