छत्तीसगढ़:- बेटे का था जन्मदिन, पिता का हो गया मर्डर, सोमवार देर रात तीनों आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर/ तेलीबांधा तालाब किनारे बदमाशों ने केवल 50 रुपए के लिए ट्रायबल विभाग के दैनिक वेतनभोगी ड्राइवर की जान ले ली। ड्राइवर ईश्वर राजवाड़े रात का भोजन करने के बाद अपने दोस्त के साथ टहल रहा था। एक मोपेड में तीन बदमाश पीछे से आए। उन्होंने आवाज देकर उन्हें रोका। बदमाशों ने उनसे 50 रुपए मांगे। ईश्वर ने कहा- हम तो लोवर टीशर्ट में है। हमारे पास पैसे नहीं है। उसने अपने हाथ उठाए। इस दौरान बदमाशों ने उसके हाथ का मोबाइल देखा और छीन लिया। ईश्वर ने मोबाइल छुड़ाने की कोशिश की। उसी से नाराज होकर बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

चाकू से गहरी चोट पड़ने से घटना स्थल पर ही काफी खून बह गया। अस्पताल ले जाने में भी देर हुई ​इस वजह से उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित किया। आरोपियों को पकड़ने में पेट्रोल पंप और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस के लिए मददगार बने। आरोपियों के फुटेज से ही उनकी पहचान कर ली गई थी। उसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सोमवार देर रात तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार ईश्वर ने अपने साहब को होटल में छोड़ा था। रायपुर में उसका दोस्त रहता है। उसने दोस्त को फोन कर बुलाया और उसी के साथ रात का भोजन करने के बाद टहलने निकला था।

अंबिकापुर से ईश्वर राजवाड़े अपने विभाग के एसडीओ राजीव पाठक को लेकर विभागीय कार्य के सिलसिले में रायपुर आया था। सोमवार को ईश्वर के चार साल के बेटे का जन्मदिन था। वह बेटे के जन्मदिन के लिए शाम तक घर ग्राम सरईटिकरा अंबिकापुर पहुंचने वाला था। वह इसके लिए बेचैन था। उसने अपने एसडीओ पाठक को भी इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था वे सुबह नाश्ता करने के बाद निकल जाएंगे। तीन गिरफ्तार क्राइम ब्रांच पुलिस ने 3 आरो​पियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम रोहित बघेल, सूरज उर्फ खिड़की, हरीश बघेल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी रायपुर के रहने वाले हैं।

01. रोहित बघेल पिता शल्लू बघेल निवासी गांधीनगर थाना सिविल लाईन रायपुर।

  1. सूरज उर्फ खिड़की निवासी गांधीनगर थाना सिविल लाईन रायपुर।
    03 हरीश बघेल निवासी गांधीनगर थाना सिविल लाईन रायपुर।
  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!