
धमतरी/ धमतरी में आज एक 9वीं कक्षा के छात्र ने स्कूल के बाथरूम में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना रूद्री स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की है, जहां घटना के बाद स्कूल प्रशासन में सनसनी फैल गई है. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान- समीर साहू, भोयना गांव निवासी के रूप में हुई है. छात्र घर से अपनी मां की साड़ी बस्ते में रखकर स्कूल गया और बाथरूम जाने के बहाने उसने वहां साड़ी से फंदा बना कर आत्महत्या कर ली. फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारण का पता नहीं चल सका है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने परिजनों स्कूल के शिक्षकों समेत सभी से पूछताछ कर रही है.









Comments are closed.