छत्तीसगढ़:- कवर्धा कांड को लेकर आज कांग्रेस का बंद, छत्तीसगढ़ चैंबर का समर्थन नहीं

फाईल फोटो

रायपुर/ बिगड़ती कानून व्यवस्था और कवर्धा में पुलिस की बर्बरता प्रशांत साहू की हत्या की जांच की मांग को लेकर आज शनिवार 21 सितंबर को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बंद सभी की सुरक्षा के लिये है। अतः सभी आगे आकर अपना काम एक दिन रोक कर बंद का समर्थन करें।

राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है, छत्तीसगढ़ का हर नागरिक असुरक्षित है, अब तो अपराधिक घटनायें असहनीय हो चुकी हैं। व्यापारी, महिला, विद्यार्थी, आम आदमी सभी बिगड़ती कानून व्यवस्था से परेशान हैं। रोज-रोज हो रही हत्याओं, बलात्कार, लूट, डकैती, चाकूबाजी की घटना से प्रदेश में भय का माहौल है। पुलिस के सामने एक आदमी को उसके घर में जिंदा जला दिया जाता है, पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। पुलिस कस्टडी में ग्रामीण की मौत हो जाती है, उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं, कवर्धा के लोहारीडीह में अभी भी तीन से अधिक आदमी लापता है।

राज्य में कलेक्टर, एसपी कार्यालय जलाये जा रहे हैं, राजधानी के बस स्टैण्ड में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार हो जाता है, भिलाई के स्कूल में 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार होता है, विपक्ष के दबाव के बाद एफआईआर हो रहा, बलरामपुर में व्यापारी से 5 करोड़ की लूट हो जाती है, लूटेरो को पुलिस खोज नहीं पाती। राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय गैंगस्टर गोलियां चलाते हैं, पुलिस, सरकार नाकाम साबित हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ बंद मजबूरी में उठा रही है। विरोध के सारे लोकतांत्रित कदम उठाने के बाद भी जब सरकार नहीं जागी तो कांग्रेस ने बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस पार्टी आम जनता, व्यापारी, उद्योगपति भाईयों से अपील करती है एक दिन अपना काम काज बंद कर बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रतिरोध का साथ दें।

बंद को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक लिया। सभी शांतिपूर्ण ढंग से अपने-अपने क्षेत्रों में बंद कराने निकलेंगे। सभी वरिष्ठ नेता अपने गृह जिला क्षेत्रों में बंद की अपील व्यापारिक संगठनों तथा आम जनता से करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने सभी व्यवसायी संगठनों से पत्र लिखकर बंद का समर्थन करने का आग्रह किया है।

छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस ने राज्‍य में बंद का ऐलान किया है। छत्‍तीसगढ़ चेम्‍बर ऑफ कामर्स ने खुद को इस बंद से अलग कर लिया है। चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने समर्थन नहीं देने का फैसला किया है। कल शाम हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी ,विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि बंद का समर्थन करने में चेंबर असमर्थ हैं। बैठक में उपाध्यक्ष- महेश दरियानी, हीरा मखीजा, पृथ्वीपाल सिंह छाबड़ा, कन्हैया गुप्ता, टी. श्रीनिवास रेड्डी, मंत्री- लोकेश साहू, राजेन्द्र खटवानी, राकेश (जनक) वाधवानी, दिनेश पटेल, युवा चम्बर महामंत्री कांति पटेल आदि भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!