छत्तीसगढ़:- छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, मौत

बिलासपुर/ घटना गुरुवार की है। भिलाई तीन चरोदा निवासी राजकुमारी का मड़वारानी में मायके है। वह पति धनतेरस के साथ आई थी। दोनों वापस वापस घर जाने के लिए मड़वारानी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उसी समय कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पहुंची। जनरल व स्लीपर कोच में काफी भीड़ थी। इसलिए दोनों एसी कोच में चढ़ गए। कुछ दूरी तय करने के बाद महिला यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। इस पर पति धनतेरस टीटीई के पास पहुंचे और पत्नी की तबीयत के बारे में बताया। इससे पहले ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचती, वह अचेत हो गई। ट्रेन तय समय पर बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर आकर खड़ी हुई। यहां रेलवे अस्पताल स्टाफ के अलावा आरपीएफ व अन्य रेलकर्मी मौजूद थे। रेलवे चिकित्सक ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही पति का रो- रो कर हाल बेहाल हो गया। इधर जीआरपी को मेमो देकर घटना की सूचना दी गई। मृतक को अभी शवगृह में रखा गया। आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव स्वजन को सौंपा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो पाएगी ।

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!