छत्तीसगढ़:- युवक पर ब्लेड से किया ताबड़तोड़ वार, आरोपियों का TI ममता शर्मा अली ने निकाला जुलूस…

भिलाई/ वैशाली नगर थाना क्षेत्र में दो युवकों ने मिलकर एक युवक पर ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला किया था. इस हमले में हर्ष देवांगन नाम का युवक बुरी तरह घायल हो गया था. युवक का इलाज सुपेला अस्पताल में जारी है, जहां उसकी हालत नाजुक है. पुलिस ने इस केस में मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरु की.पुलिस ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले. फिर दोनों युवकों की शिनाख्त करने के बाद मुखबिरों की मदद से आरोपियों को जगदलपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरी घटना का रिक्रिएशन करवाया।

इसके बाद दोनों ही आरोपियों का सड़क पर जुलूस निकाला.पुलिस के मुताबिक जो भी कानून को अपने हाथ में लेगा, उसके साथ इसी तरह का सलूक किया जाएगा। हर्ष दो दिन पहले वैशाली नगर में घूम रहा था. इसी दौरान दो युवक नशा कर रहे थे, हर्ष ने दोनों ही नशेड़ी युवकों से नशा नहीं करने के लिए कहा और उन्हें समझाने लगा।

इसके बाद दोनों युवकों ने पहले तो हर्ष देवांगन के साथ जमकर गाली गलौज की और लात घुसे से हाथापाई की। इसके बाद जब युवक बेसुध हो गया तो दोनों युवकों ने ब्लेड से उस पर हमला कर दिया. हमले के बाद हर्ष घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. आसपास के लोगों ने तत्काल डायल 112 को इसकी सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और बुरी तरह घायल हर्ष को सुपेला अस्पताल पहुंचाया।

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!