छत्तीसगढ़:- खाने में मिर्च नही देने पर जवानों में हुआ था विवाद, फायरिंग मे 2 की मौत, दो घायल …

मीडिया सेशन/ बलरामपुर जिले के पुलिस और सीआरपीएफ के ज्वाइंट कैंप में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया। जब सीएएफ के एक जवान ने खाना खाने के दौरान अचानक बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में सीएएफ के एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे जवान ने अस्पताल आते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। इस घटना में घायल दो जवानों का उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, भूताही कैंप में सीएएफ 11 वीं बटालियन में तैनात जवान अजय सिदार ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में चार जवान घायल हो गए, जिनमें से एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे जवान ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि, अजय सिदार खाना खाने बैठा था। जब उसने खाना परोसने वाले जवान से मिर्च मांगी तो उसने मना कर दिया। इस पर दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई। इस दौरान गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला ने मिर्च नहीं देने वाले जवान का सपोर्ट किया इससे बहस और बढ़ गई। अब गुस्साए अजय सिदार ने खाना छोड़ दिया और अपनी इंसास रायफल उठाकर रूपेश पटेल पर गोलियां चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अंबुज शुक्ला के पैरों पर गोली लग गई। इस दौरान अन्य जवानों ने जैसे-तैसे अजय सिदार को काबू में किया। जिस जवान ने फायरिंग की है उसे हिरासत में ले लिया गया है।

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!