तिल्दा-नेवरा में छत्तीसगढ़ की लाडली आरू साहू ने बांधा समां

《》विकास मित्र मंडल ने किया भब्य आयोजन, केबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा का रहा विशेष सहयोग《》

तिल्दा/नेवरा/गणेशोत्सव के पावन‌ पर्व पर तिल्दा-नेवरा नगर में लाल बाग के गुफा में लाल बाग के राजा श्री गणेश का दर्शन करने भक्तों की भीड़ लगी हुई है , रोजाना हजारों की संख्या में भक्तगण दर्शन लाभ ले रहे हैं ।लाल बाग के मनोरम झांकी मे जहां हनुमान जी मुख्य द्वार पर पहरा दे रहे हैं, वहीं गुफा के अंदर कहीं भगवान श्री गणेश झुला झुल रहे हैं ,तो कहीं बप्पा को भगवान शंकर झुला झुला रहे हैं ,तो वहीं लाल बाग के राजा का दर्शन लाभ लेने के पश्चात बप्पा अपने हाथों से भक्तो‌ को‌ प्रसाद वितरण कर रहे हैं । इस मनोरम दृष्य़ ने भक्तो का मन मोह लिया है । विकास मित्र मंडल के द्वारा छत्तीसगढ़ में पहली बार अद्भुत गुफा का निर्माण किया गया है जहां पर लाल बाग के राजा श्री गणेश विराजमान हैं । अनवरत ग्यारह वर्षों से र्विकास मित्र मंडल के अध्यक्ष व नगरपालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी के नेतृत्व में भगवान श्री गणेशोत्सव पर्व बड़े धुम धाम से मनाया जा रहा है। बीते रात्रि शनिवार को चौदह वर्षीय छत्तीसगढ़ की लाडली सुप्रसिद्ध गायिका आरू साहू ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से समां बांधा ।

भक्ति गीत से सरोबार हजारों की संख्या में भक्तगण आरू साहू के सुमधुर गीतों से पैर थिरकाने में मजबुर हो गये । खचाखच भक्तों की संख्या से भरी मंच पर छत्तीसगढ़ की लाडली आरू साहू ने पुरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया । गणेशोत्सव के पर्व पर विकास मित्र मंडल ने इस कार्यक्रम का सफलता श्रेय छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा को दिया है ।इस विषय पर नगरपालिका उपाध्यक्ष व विकास मित्र मंडल के उपाध्यक्ष विकास सुखवानी ने कहा है कि तिल्दा-नेवरा नगर में इस भब्य आयोजन पर केबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा एवं भाजपा के जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल का विशेष योगदान रहा है । आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल एवं शहर महामंत्री मनोज निषाद का सम्मान किया गया।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!