कोरबा की धरा में ऐसा सजा बाबा श्याम का दरबार,जिसने देखा हो गया मंत्र मुग्ध,जय श्री श्याम के जय घोष से गूंज उठा बुंदेली ग्राम

कोरबा/ ग्राम बुंदेली में आयोजित दशम श्री श्याम अखाड़ा में बाबा श्याम का ऐसा दरबार सजा की यहां पहुंचे श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो गए और टकटकी लगाकर बाबा श्याम को निहारने लगे. जय श्री श्याम के जय घोष से ग्राम बुंदेली का आकाश गूंज उठा,परिवर्तनीय एकादशी के दिन आयोजित श्याम अखाड़ा में देशभर के विभिन्न भजन प्रवाहक अपनी उपस्थिति देने कोरबा की पावन धरा पर उपस्थित हुए, शनिवार की दोपहर से शुरू हुआ कार्यक्रम रविवार की सुबह तक चलता रहा और इस बीच श्रद्धालु पूरी रात बाबा श्याम के भजन झूमते रहे ।

कार्यक्रम के दौरान श्याम रसोई में हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया, बाबा को छप्पन भोग लगाया गया.कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली खेली गई, कार्यक्रम की शुरुआत में बाबा श्याम की अखंड ज्योत जलाई गई जो पूरे कार्यक्रम के दौरान जलती रही और एकादशी के शुभ मुहूर्त पर भक्तों ने बाबा श्याम की ज्योत का दर्शन लाभ लिया,भजनों के कार्यक्रम के दौरान कोरबा से पहुंची ब्रह्मकुमारी बहनों ने जीवन के उद्देश्य को चरितार्थ करते हुए लोगों को जीवन का महत्व समझाया एवं मेडिटेशन के बारे में भी बताया,कार्यक्रम में बुंदेली गांव के आम जनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।

छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से श्याम प्रेमी बाबा श्याम को अरदास लगाने पहुंचे थे, भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका पूरा ध्यान आयोजन समिति में रखा, आयोजन समिति ने कार्यक्रम के दौरान प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले का धन्यवाद दिया,

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!