छत्तीसगढ़:- मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर हार्ट पेशेंट ने की आत्महत्या, गणेश पंडाल में तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाने को लेकर हुआ था विवाद

दुर्ग/ पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के हथखोज इलाके में गणेश पंडाल पर तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक हार्ट पेशेंट ने आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, मौके पर पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक ने खुदकुशी के कारणों का जिक्र किया है और कुछ युवकों का नाम लिखा है।

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम धन्नू साहू है जो की हार्ट पेशेंट थे और उनका घर पर ही उपचार चल रहा था। कुछ दिनों पहले उनके घर के पास गणेश पंडाल में कुछ युवक तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजा रहे थे, इस दौरान धन्नू ने उन्हें साउंड कम करने या फिर बंद करने को कहा। यह बात युवकों को नागवार गुजरी और वह धन्नू से विवाद करने लगे। इसके बाद दोनों पक्ष थाने भी पहुंचे थे, तब पुलिस ने समझाइस देकर दोनों पक्ष को छोड़ दिया था।

जानकारी के मुताबिक, थाने में विवाद शांत होने के बाद फिर से युवक डीजे बजाते हुये गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान गोल्डी वर्मा नाम के युवक ने साउंड सिस्टम लगाने का परमिशन लेटर धन्नू के मुंह पर फेंका था। इस बेज्जती और प्रताड़ना से आहत धन्नू ने आज अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल, पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर इसकी जांच में जुट गई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिनकी तलाशी की जा रही है।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!