कोरबा;- शव जिला मेडिकल कॉलेज के सामने रख परिजन और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

कोरबा/ सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला मेडिकल कॉलेज के सामने मंगलवार की शाम लगभग 5:00 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई जहां इस हादसे के बाद शव को जिला मेडिकल कॉलेज में रखवाया गया। जहां मृतक के परिजनों को सूचना दी गई बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन और ग्रामीणों ने शव को जिला मेडिकल कॉलेज परिसर के गेट के सामने रखकर चक्का जाम कर दिया जहां सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई वहीं कुछ समय के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में मरीज और उनके परिजनों को भी आने-जाने के लिए रोका गया देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

इस जाम में स्कूल बस और कई चार पहिया और दुपहिया वाहन फंस गए जिसमें लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण सड़क पर शव रखकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिए।

मृतक के बड़े भाई लक्ष्मण प्रसाद पटेल ने बताया कि मृतक की शादी को महज 3 साल हुए हैं और उसके एक बच्ची भी है ऐसे में ट्रक मालिक की ओर से मृतक के परिजन को 10 लाख मुआवजा राशि, आयुष्मान विभाग में उसकी पत्नी को नौकरी और मुख्य मार्ग शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों पर प्रतिबंध इसके अलावा ब्रेकर की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते हैं सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाइए से दे रही है लेकिन उसके बावजूद भी परिजन जब तक उनके मांगे पूरी नहीं होंगे तब तक शव को लेकर सड़क पर बैठे हुए हैं और आंदोलन जारी है।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि कल हादसे के बाद पोस्टमार्टम कराया गया इसके बाद आज परिजन चक्का जाम कर दिए है। आगे मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक 26 वर्षीय काशीराम पटेल जिला स्वास्थ्य विभाग के आयुष्मान में काम करता था और मंगलवार की शाम काम करके घर वापस लौट रहा था तभी इस दौरान एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया और उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई।

  • Related Posts

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध कोरबा। बालको क्षेत्र स्थित अंबेडकर भवन का नाम बदलकर “वेदांता…

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) । संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती के अवसर पर साहू समाज केंद्र सीपत के तत्वावधान में तहसील स्तरीय भव्य कार्यक्रम एवं शोभायात्रा (कलश…

    Comments are closed.

    You Missed

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान
    error: Content is protected !!