छत्तीसगढ़:- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का हिन्दी कार्यशाला का आयोजन

बिलासपुर/ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया देश में पांच अग्रणी बैंकों में से एक है एवं 8519 से अधिक शाखाओं के साथ जन सामान्य को बैंकिंग सुविधा एवं सेवाएं प्रदान कर रही है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर द्वारा अपने स्टाफ सदस्यों के लिए एक दिवसीय हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान स्टाफ सदस्यों हेतु विभिन्न राजभाषा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा उन्हें पुरस्कृत भी किया गया.
इस कार्यशाला में बैंक के वृहद परंपरा अनुसार राजभाषा के प्रति सभी स्टाफ सदस्यों को जागरुक करने एवं राजभाषा कार्यान्वयन को बढ़ाने प्रत्येक तिमाही इस प्रकार की हिन्दी कार्यशाला का नियमित आयोजन किया जाता है| कार्यशाला के दौरान सीआरएमएज – ग्राहक शिकायत प्रबंधन विषयांतर्गत हिन्दी में तैयार बैंकिंग संदर्भ साहित्य का विमोचन भी किया गया.
कार्यशाला के दौरान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख श्री रणधीर कुमार द्वारा अध्यक्षीय भाषण में अपनी मातृभाषा के साथ-साथ राजभाषा हिंदी को महत्व देते हुए अपने दैनिक कार्यों में हिंदी का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सरकारी क्षेत्र का बैंक होने के नाते हमारा यह संवैधानिक दायित्व है कि हम भारत सरकार तथा भारतीय रिज़र्व बैंक के दिशानिर्देशानुसार सरकार की राजभाषा नीति को प्रभावी ढ़ंग से क्रियान्वित करें. हमें खुशी है कि यूनियन बैंक में डिजिटल बैंकिंग के विकास के प्रत्येक स्तर पर राजभाषा अपनी प्रभावी भूमिका निभा रही है, बैंक का मोबाइल एप व्योम अंग्रेजी एवं हिंदी के अलावा 11 भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध है. बैंकिंग सुविधाएं हिंदी एवं क्षेत्रीय भाषाओं में प्रदान करने से ग्राहक भी बैंक के प्रति अधिक जुड़ाव महसूस करेंगे, इससे बैंकिंग कारोबार में भी वृद्धि होगी।
उप क्षेत्र प्रमुख, श्री संदीप श्रीवास्तव ने राजभाषा हिन्दी के प्रयोग को जोर देते हुए कहा अत्यंत कुशल व त्वरित ग्राहक सेवा देते हुए अपनी उत्पादकता एवं लाभप्रदता बढ़ाना हमारा परम लक्ष्य है और इसकी प्राप्ति में जनभाषा एक अमोघ शस्त्र है. कारोबारी भाषा के रुप में हिन्दी में प्रचुर संभावनाएं हैं, जिनके दोहन हेतु व्यापक सोंच एवं दूरदर्शिता होनी आवश्यक है.
उपरोक्त आयोजित कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख श्री रणधीर कुमार उप क्षेत्र प्रमुख श्री सीताराम भोर्इ, उप क्षेत्र प्रमुख श्री संदीप श्रीवास्तव, मुख्य प्रबंधक सुश्री वीणा प्रसाद, मुख्य प्रबंधक श्री अभिषेक शर्मा एवं अन्य सभी स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे, इस एक दिवसीय कार्यशाला का संचालन श्री प्राणेश वर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक राजभाषा द्वारा किया गया.

  • Related Posts

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

     कोरबा में जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन कुछ ही घंटों में संपन्न हो गया। यह आंदोलन बालको में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों…

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ही…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा
    error: Content is protected !!