छत्तीसगढ़:- पहले कार से मारी टक्कर, फिर स्कूटी को 1 किमी तक घसीटा, गुस्साए लोगों ने जमकर धुना, देखें वीडियो

बिलासपुर/ देर रात नशे में चूर कार चालक की लापरवाही और रफ्तार के कहर का मामला सामने आया है. नेहरू चौक पर नशे में धुत कार सवार ने स्कूटी सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद कार सवार युवक स्कूटी को 1 किलोमीटर तक घसीटते रहे, आगे कार रुकवाकर गुस्साए लोगों ने कार सवार दोनों युवकों को पकड़कर जमकर पिटाई की. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब दो बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू चौक के पास अशोक नगर सरकंडा निवासी युवक अपनी एक्टिवा गाड़ी जिसका क्रमांक CG 07 BD 2050 में अपने घर जा रहा था. तभी एक सफेद रंग की कार क्रमांक CG 10AX 9805 में दो युवक नशे में वाहन को चलाते हुए एक्टिवा को जबरदस्त ठोकर मारी. ठोकर खाने से युवक सड़क के दूसरी ओर जा गिरा और उसकी एक्टिवा कार के सामने हिस्से में फंस गई, इस घटना के बाद कार चालक घुरू निवासी महेश कुमार कश्यप और उसका साथी अजय कुमार मानिकपुरी कार में फंसी एक्टिवा गाड़ी सहित अपनी कार को नेहरू चौक से इंदिरा सेतु होते हुए पुराने सरकंडा पुल की तरफ भाग रहे थे.

वहीं इस मार्ग में खड़े लोगों ने कार में एक्टिवा फंसी गाड़ी देखने के बाद इनका पीछा करते हुए रोका जहां पर कार में सिर्फ स्कूटी गाड़ी को फंसा पाया. इनकी इस हरकत से गुस्साए स्थानीय लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई की. इधर घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन और सरकंडा पुलिस पहुंच गई, और गुस्साए लोगों को शांत कराकर आरोपी कार चालक युवकों को थाने लेकर गई.

  • Related Posts

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) : देश के सर्वोच्च अर्धसैनिक बलों में से एक सीआईएसएफ के द्वारा 3 मार्च से10 मार्च तक सीआईएसएफ सुरक्षा सप्ताह पूरे देश भर की विभिन्न सीआईएसएफ…

    Read more

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत
    error: Content is protected !!