
दुर्ग/ जिले में बीती रात पिता-पुत्र ने साथ में बैठकर जमकर शराब पार्टी की। इसी बीच विवाद होने पर बेटे ने पत्थर से कुचलकर पिता को मार डाला। बताया जा रहा है कि बेटा अपने पिता की दूसरी शादी से नाराज था। वह पहली पत्नी का बेटा था। पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र के कातुलबोर्ड इलाके का है। सतनामी पारा निवासी गीतेलाल पुरोहित (50) की हत्या हुई है। हत्या उसके बेटे प्रकाश पुरोहित (37) ने की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।1
गीतेलाल के घर गया और शराब पीने बैठ गया
मामले में प्रभारी मोनिका पांडेय ने बताया कि रविवार रात बेटा प्रकाश अपने पिता गीतेलाल के घर गया और शराब पीने बैठ गया। दोनों ने जमकर शराब पी। प्रकाश ने गीतेलाल से और शराब लाने को कहा। पिता गीतेलाल ने कहा कि उसके पास अब और पैसे नहीं है। वो नहीं ला सकता है। इससे प्रकाश नाराज हो गया और गीतेलाल के घर की बिजली काट दी।
पत्थर से सिर कुचलकर मार डाला
इससे पिता पुत्र में झगड़ा होने लगा। नशे की हालत में गीतेलाल पुरानी बातों को लेकर बेटे को उकसाने लगा। प्रकाश इससे भड़क गया। दोनों के बीच गाली गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। आवेश में आकर प्रकाश ने पास पड़े पत्थर से गीतेलाल का सिर कुचल दिया। शव को घर के पास फेंककर वापस आ गया।
गीतेलाल को दोनों पत्नियों से हैं बच्चे
गीतेलाल के पहली पत्नी से प्रकाश और एक लड़की है। इसके बाद भी उसने दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी से भी 2 लड़की और एक लड़का है। गीतेलाल रोजी मजदूरी कर अपना परिवार पालता था। उसकी पहली पत्नी का बेटा प्रकाश भी अपनी मां के साथ बगल से ही घर लेकर रहने लगा। रोजी मजदूरी कर अपनी मां का पेट पाल रहा था।
सभी बच्चों की हो गई शादी
गीतेलाल के सभी बच्चों की शादी हो गई है। प्रकाश और उसके बीच आए दिन झगड़ा होता था। प्रकाश अगर गीतेलाल से कुछ मदद की मांग करता तो वह मना कर देता था। इससे वह नाराज रहता था।









Comments are closed.