
बिलासपुर/ बीती रात एक होटल से खाना खाकर घर वापस जा रहे एक परिवार की कार सकरी मेन रोड पर खड़ी ट्रेलर से जा टकराई, हादसा इतना दर्दनाक था कि कार में सवार मां, बेटी घर की एक सदस्य की मौत हो गई वहीं कार चालक और अन्य दो को गंभीर चोटे आई है। सकरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की देर रात की है। शहर के शुभम विहार कॉलोनी निवासी अंकित शर्मा अपनी मां प्रीति शर्मा 48 साल, बहन श्रुति शर्मा 19 साल पिता बदरानी शर्मा और घर की एक सदस्य श्रेया शर्मा 24 साल व अन्य दो को लेकर आई 10 कार से चकरभाटा के एक होटल से खाना खा कर पेंड्रीडीह बाईपास होते हुए घर लौट रहे थे।
शर्मा परिवार जैसे ही सकरी मेन रोड़ पर स्थित एसबीआई बैंक के पहुंचा कि कार ड्राइव कर रहे अंकित शर्मा को हल्की झपकी आई और उसकी कार रोड़ पर खड़ी ट्रेलर क्रमांक Rj 14 Gf 2688 से लेफ्ट साइड से जा टकराई । घटना इतनी दर्दनाक थी कि घटना स्थल पर ही अंकित की मां, बहन और श्रेया शर्मा की मौत हो गई वही अंकित समेत अन्य दो गंभीत रूप से घायल हो गए।


















Comments are closed.