छत्तीसगढ़:- फर्जी क्राइम ब्रांच की टीम ने पुजारी के यहां मारा छापा, एक करोड़ तीस लाख रुपए से भरी पेटी उठाकर ले गए

बिलासपुर/ जिले के सिरगिट्टी में काली मंदिर के पुजारी के घर फर्जी क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारा और घर से 1 करोड़ तीस लाख रुपए से भरी पेटी उठाकर ले गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

पुजारी के गैर मौजूदगी में घर पर बोला धावा 

जानकारी के अनुसार, कृष्ण कुमार मिश्र अपने काली मंदिर में सेवक के रूप में काम करते हैं और साथ ही पूजा पाठ से जुड़े कार्यों के लिए वे अन्य गांव में भी जाते हैं. अपने काम के सिलसिले में 11 अगस्त को वे राजनांदगांव के करीब पास मोहला के मुंदेला गांव गए हुए थे. इस दौरान 13 अगस्त को उन्हें घर से फोन आया कि कुछ लोग क्राइम ब्रांच के नाम पर घुस गए और घर से किसी परिचित विद्या प्रकाश पाण्डे की रखी पेटी को उठा ले गए.

परिचित ने जमीन बेचकर रखवाए थे रुपए

पुजारी ने बताया कि 2 महिला और 4 पुरुषों ने मिलकर घर पर मौजूद उनकी पत्नी, भाभी और परिजनों को पकड़ कर रोके रखा और सामने रखी पेटी को तोड़ा और फिर दो लोग मिलकर पेटी को उठा ले गए. घटना की जानकारी उन्होंने अपने परिचित को दी तो उन्होंने जानकारी दी की पेटी में उनके जमीन को बेचने पर मिले 1 करोड़ 30 लाख रुपए रखे थे. जिसके बाद पुजारी ने घटना की शिकायत पुलिस में की.

पुजारी ने बताया कि सकरी गांव के निवासी परिचित विद्या प्रकाश पांडेय ने उनके घर पर पेटी रखवाई थी. पाण्डे ने पुजारी से कहा था कि इस पेटी में कुछ जरूरी सामान है, कुछ दिन में आकर वापिस ले जाउंगा. लेकिन उन्होंने पुजारी को इस बात की कोई जानकारी पूर्व में नहीं दी थी कि उसमें इतनी राशि है. अब घटना की जानकारी मिलने पर इसका खुलासा हुआ है.

चोरी का प्रकरण दर्ज

बिलासपुर एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है. इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसके आधार पर मामले में जांच कार्रवाई की जा रही है.

  • Related Posts

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

     कोरबा में जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन कुछ ही घंटों में संपन्न हो गया। यह आंदोलन बालको में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों…

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ही…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा
    error: Content is protected !!