तुम तन पर मंडराते मधूप

तुम्हारा इजहार था ,मेरा इंकार ।
क्यूंकर ना होता …..
मैं सुंदर ,सुकोमल ललना ,
तुम आवारा मधुकर से ।
कहते तो थे सच्चा प्यार पर ,
बँधे तुम देह के आकर्षण से ।

तभी तो ,
मेरे इंकार ने पहुँचायी,
तुम्हारे पौरुष को ठेस ।
ना मेरी तो किसी की नहीं,
बदले की थी भावना शेष ।

भस्म कर दिया तन मन मेरा ,
डालकर के मुझ पर तेज़ाब ।
इंकार का लिया प्रतिकार ,
पहन पुरुषत्व का नक़ाब ।

क्या बढ गयी मर्दानगी !!
बढ गया मान पौरुष पर !!
नहीं!तुम हो कापुरुष ,नामर्द ,
धिक्कार तुम्हारे लोलुप पर ।

चेहरा ही नही जला मेरा ,
सपने भी जलकर ख़ाक हुये ।
संग संग मेरे मात-पिता भी ,
जलकर पूरे राख हुये ।

तुम तो करते थे सच्चा प्यार,
बता पाओगे मेरा क़ुसूर??
जग ने भी मुझे नकार दिया ,
दिया तुमने रिसता नासूर ।

चलो मैं करती हूँ भूल सुधार ,
लेती हूँ वापस अपना इंकार ।
अब क्या तुम अपनाओगे??
क्या दोगे वो सच्चा प्यार??

धँसी मेरी मृगनयनी ऑंखें ,
क्या तुम नज़र मिला पाओगे ?
रिसता है मवाद अब जिनसे ,
उन गालों को सहला पाओगे?

नही तुम नही कर सकोगे ,
तुम तन पर मंडराते मधूप ।
उर के रिश्ते क्या जानो तुम ,
तन की ही थी तुमको भूख ।

सही था इंकार मेरा तब ,
मुझे अब कोई गिला नहीं ।
तन मन मेरे राख हुये पर ,
टूटा अभी हौंसला नहीं ।

ईश प्रदत्त नसीब से मैं,
हार कभी नहीं मानूँगी ।
तुमने दिखलाई नामर्दी पर ,
मैं स्त्रीत्व ना हारूँगी ।

दुआ यही है अगले जन्म में,
बेटी तुम्हारी बन कर आऊँ ।
वो इजहार करे ,मैं इंकार करूं,
तुमसा आंशिक फिर से पाऊँ ।

देख बेटी का झुलसा मुख ,
तुम होंगे जब नित उद्वेलित ।
देख देख दुख दारुण तुम्हारा,
मैं होती रहूँगी प्रफुल्लित ।

डॉक्टर मंजुला साहू ‘निर्भीक ‘
सी एस ई बी चिकित्सालय
कोरबा पश्चिम ।

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!