छत्तीसगढ़:- शूटर की पत्नी को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर/ गैंगस्टर अमन साहू की राजदार पम्मी को छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड एटीएस की सहायता से गिरफ्तार किया। पम्मी, कुख्यात आकाश राय की पत्नी है। वो गैंग के लिए हथियार और पैसे का इंतजाम करती थी। बताया गया कि पीआरए ग्रुप के दफ्तर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद से पम्मी की तलाश की जा रही थी। एनबीटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक आकाश राय के पास से स्मार्टफोन से पम्मी की भूमिका की जानकारी हुई। पम्मी की गिरफ्तारी का कारण सिमडेगा जेल में बंद उसके पति आकाश राय के पास से एक स्मार्टफोन बरामद होना था। शुक्रवार को एटीएस की टीम को यह फोन मिला था। इसी फोन से मिली जानकारी के आधार पर पम्मी को पकड़ा गया।

झारखंड एटीएस की जांच में पता चला है कि अमन साहू और लॉरेंस बिश्नोई मिलकर काम करते हैं। दोनों के गुर्गे भी एक साथ काम करते हैं। पम्मी, अमन साहू गैंग के शूटरों को हथियार और पैसे देती थी। कारोबारी के घर के बाहर फायरिंग के वक्त मौजूद थी। 13 जुलाई को छत्तीसगढ़ के पीआरए बर्बरीक और आरकेटीसी कंपनी के दफ्तर के बाहर भी फायरिंग हुई थी। जांच में पता चला है कि उस समय पम्मी वहां मौजूद थी। बाद में फायरिंग की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी डाली गई थी। धमकी दी गई थी कि ‘जबतक रंगदारी नहीं देंगे काम नहीं करने दिया जाएगा।’ पुलिस का कहना है कि छत्तीसगढ़ के कारोबारी के घर फायरिंग की पूरी घटना के पीछे पम्मी का ही हाथ था। छत्तीसगढ़ पुलिस पम्मी की तलाश में जुटी थी और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

  • Related Posts

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा जिले में पत्रकारिता जगत को झकझोर देने वाली एक दुखद घटना सामने आई है। स्थानीय चैनल में कैमरा मैन के रूप में कार्यरत पत्रकार इमानुअल तांडी का शव शहर…

    Read more

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

      छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां कई युवा महिलाओं के पास रोजगार के सीमित अवसर थे, वहीं अब वे फैक्ट्रियों, तकनीकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    कोरबा नगर निगम की नई पहल “मेयर की पाती”, 24 घंटे में होगा पानी, बिजली और सफाई की समस्याओं का समाधान

    कोरबा नगर निगम की नई पहल “मेयर की पाती”, 24 घंटे में होगा पानी, बिजली और सफाई की समस्याओं का समाधान

    कोरबा में पराली जलाने से कई एकड़ में फैली आग:प्रतिबंध के बावजूद जले पेड़-पौधे और घास, बढ़ा प्रदूषण और चारे की समस्या

    कोरबा में पराली जलाने से कई एकड़ में फैली आग:प्रतिबंध के बावजूद जले पेड़-पौधे और घास, बढ़ा प्रदूषण और चारे की समस्या
    error: Content is protected !!