छत्तीसगढ़:- उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर/ छत्‍तीसगढ़ में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में अगले दो दिनों तक तेज बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्‍की से मध्‍यम बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह तक कई स्‍थानों पर बारिश के आसार है। इस बीच लगातार हो रही बारिश के कारण छत्‍तीसगढ़ में 13 फीसदी ज्‍यादा पानी गिर चुका है। प्रदेश में सामान्यत: 660.8 मिमी वर्षा होती है, लेकिन इस बार अभी तक 748.3 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से 13 प्रतिशत अधिक है। बीजापुर और बलरामपुर जिले में अति भारी बारिश हुई है। बीजापुर में सर्वाधिक 1,660.8 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 105 प्रतिशत और बलरामपुर में भी 885.1 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 64 प्रतिशत ज्यादा है। इसी प्रकार प्रदेश के 17 जिलों में बारिश सामान्य और नौ जिलों में ज्यादा हुई है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम झारखंड और उसके आसपास स्थित है। यह 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर गंगानगर, रोहतक और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसके चलते शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है।

रायपुर में हुई 651.9 मिमी बारिश

रायपुर जिले में अभी तक 651.9 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 14 प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों में बारिश की रफ्तार थोड़ी थमने के आसार हैं। अगले कुछ दिन अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!