छत्‍तीसगढ़:- प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन इलाकों में भारी बारिश के आसार

रायपुर/ मानसूनी तंत्र के प्रभाव के चलते मंगलवार को प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदलेगा। इसके चलते विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी, साथ ही मध्य छत्तीसगढ़ यानि रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में भारी बारिश की संभावना है। अभी तक की स्थिति में प्रदेश में सामान्य से 11 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। एक जून से तीन अगस्त तक प्रदेश में 673 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य रूप से 607.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी।

सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे और धूप भी निकली। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। सर्वाधिक वर्षा कटेकल्याण स्टेशन (जिला दंतेवाड़ा) में 5 सेमी हुई। इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। बारिश न होने व धूप निकलने से अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम का मिजाज अभी इस प्रकार ही बना रहेगा। अभी तो पूरा अगस्त बाकी है और शेष दिनों में अच्छी बारिश होने के आसार है।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक अवदाब उत्तर पूर्व राजस्थान और उसके आसपास स्थित है। इसके पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए क्रमिक कमजोर होकर निम्न दाब के क्षेत्र में अगले 12 घंटे में बदल जाएगा। साथ ही मानसून द्रोणिका पूर्व दक्षिण की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मंगलवार को हल्की से मध्यम वर्षा होगी। कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश भी हो सकती है।

  • Related Posts

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन कोरबा 13 मार्च। गैर-राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने जिले में कलेक्टर के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश
    error: Content is protected !!