छत्तीसगढ़:- 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, अगले 2 दिन सरगुजा संभाग के जिलों में बरसेंगे बादल, प्रदेश में अब तक 702.3 मिमी बरसा पानी

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन सरगुजा संभाग के 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 6 और 7 अगस्त को सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर में हैवी रेन की चेतावनी है। वहीं कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में अब तक 702.3 मिलीमीटर पानी बरस चुका है जो औसत से 13 फीसदी ज्यादा है। अब तक 622.9% बारिश होनी थी।

राज्य के 12 जिलों में औसत से अधिक बारिश हुई है, दो जिले ऐसे हैं जहां औसत से अति भारी बारिश हुई है। 17 जिलों में सामान्य बारिश और चार जिलों में औसत से कम पानी बरसा है।

 ऐसा रहा तापमान 

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सुकमा में रिकॉर्ड किया गया वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री दुर्ग में रहा। वही रायपुर में दिन का तापमान 30.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया । बिलासपुर में 28.6 डिग्री, अंबिकापुर में 28.5 डिग्री, जगदलपुर में 31.2 डिग्री, दुर्ग में 27.4 डिग्री टेंपरेचर रहा।

ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में आज धूप छांव वाला मौसम रहेगा। गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है । रविवार को धूप निकली, पर आसमान पूरी तरह साफ नहीं था। शाम को कहीं-कहीं बौछारें पड़ी।

  • Related Posts

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) : देश के सर्वोच्च अर्धसैनिक बलों में से एक सीआईएसएफ के द्वारा 3 मार्च से10 मार्च तक सीआईएसएफ सुरक्षा सप्ताह पूरे देश भर की विभिन्न सीआईएसएफ…

    Read more

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत
    error: Content is protected !!