छत्तीसगढ़:- पुलिस से बचने दुबई शिफ्ट हुए सैकड़ों सट्टेबाज

रायपुर/ किसी मल्टीनेशनल और कार्पोरेट कंपनी की तरह महादेव सट्टा एप वाले दुबई से काम कर रहे हैं। काम को बेहतर तरीके से करने के लिए छत्तीसगढ़, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश के 250 से ज्यादा युवाओं को दुबई बुलाया गया। वहां उन्हें ऊंची सैलरी में रखा गया। बड़ी कंपनी की तरह सभी का काम बंटा हुआ है। इसका खुलासा कोर्ट में पेश की गई ईओडब्ल्यू की चार्जशीट में हुआ। ये सभी युवा घर-परिवार छोड़कर दुबई में रह रहे हैं। जहां उनके रहने, खाने और अन्य चीजों की व्यवस्था की गई है।

ईओडब्ल्यू की प्रारंभिक जांच में कई नए नाम सामने आए हैं, जो ईडी की चार्जशीट में नहीं हैं। ईओडब्ल्यू ने 19 जुलाई को 10 हजार पन्नों का चालान पेश किया है। इसमें एएसआई चंद्रभूषण वर्मा, कारोबारी सतीश चंद्राकर, सुनील दम्मानी, अनिल दम्मानी, सिपाही भीम सिंह यादव, अर्जुन सिंह यादव, अमित अग्रवाल, नीतिश दीवान, नीतिश टिबड़ेवाल समेत 10 लोगों को आरोपी बनाया है। ईओडब्ल्यू का दावा है कि राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, ब्यूरोक्रेट्स और राजनेताओं ने महादेव सट्टा एप वालों से प्रोटेक्शन मनी ली है। पूरा पैसा हवाला से आता था। लेकिन ईओडब्ल्यू ने अपनी चार्जशीट में इनमें से किसी का भी नाम नहीं लिखा है। आरोपी चंद्रभूषण, सतीश, भीम और सहदेव ने कई अधिकारियों के नाम बताए थे जिन्हें पैसा पहुंचाया जाता था। इन सबके नाम चार्जशीट से गायब हैं।

  • Related Posts

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला फिर सामने आया है। थाना कुसमी क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी में करीब साढ़े तीन एकड़ में लगे अफीम के पौधों को…

    Read more

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा
    error: Content is protected !!