छत्तीसगढ़:- 2 करोड़ के गबन मामले में महिला अधिकारी गिरफ्तार

राजनांदगांव/ जिले के मछली पालन विभाग में 2 करोड़ 16 लाख रुपए का घोटाला हुआ है। कूटरचित दस्तावेज तैयार कर प्रशासन को गुमराह कर राशि स्वीकृत कर लिया गया। अब कोतवाली पुलिस ने तत्कालीन सहायक संचालक गीतांजलि गजभिये (47) को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। दरअसल, मछली पालन विभाग के वर्तमान सहायक संचालक सुदेश कुमार साहू ने 4 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि तत्कालीन सहायक संचालक गीतांजली गजभिये ने दस्तावेजों में कूटरचित कर सरकारी राशि का गबन किया है। जांच में यह सही पाया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के निर्देश पर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के टीम गठित की गई। यह टीम लगातार भिलाई, धमतरी, रायपुर और बिलासपुर में कैम्प कर आरोपी की ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिलने पर बिलासपुर में घेराबंदी कर आरोपी गीतांजलि गजभिये निवासी बख्तावर चाल तुलसीपुर को हिरासत में लेकर राजनांदगांव लाया गया। मामले में पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला फिर सामने आया है। थाना कुसमी क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी में करीब साढ़े तीन एकड़ में लगे अफीम के पौधों को…

    Read more

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा
    error: Content is protected !!