छत्तीसगढ़:- हाथियों ने घर पर सो रहे दो सगे भाइयों को कुचलकर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

जशपुर/ जिले में हाथियों का उत्पात जारी है. बीती रात तपकरा वन परिक्षेत्र के ग्राम केरसई में हाथियों के दल ने एक घर को तोड़ दिया और घर पर सो रहे दो सगे भाइयों को पटक-पटकर मार डाला, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई. घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है. बता दें कि जिले में हाथियों के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार तपकरा के ग्राम केरसई गांव में शुक्रवार की रात पांच हाथियों का दल पहुंचा. इस दौरान उत्पात मचाते हुए हाथियों के दल ने एक घर को तोड़ दिया और घर पर सो रहे दो सगे भाइयों पर हमला कर मार डाला. दोनों भाइयों की मौत से घर में मातम पसर गया है. मामले की सूचना पर वन विभाग की टीम और पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए भेज दिया है. मौके पर जशपुर DFO जितेन्द्र उपाध्याय भी मौजूद हैं. वहीं वन विभाग के द्वारा लगातार लोगों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है और आस पास के सभी गांवों में मुनादी करवाया जा रहा है.

बता दें कि जशपुर जिले में 9 हाथियों का दल मौजूद है. जिनमें से पांच हाथियों का दल पिछले कई दिनों से तपकरा वन परिक्षेत्र में डेरा जमाए हुए है, जबकि चार हाथियों का समूह कांसाबेल के आसपास विचरण कर रहा है. दोनों हाथियों के दल लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में घुसकर ग्रामीणों के घर तोड़ रहे हैं और फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं. वहीं आए दिन ग्रामीणों का सामना हाथियों से हो रहा है जिसके कारण उन्हें अपनी जान गवानी पड़ रही है.

  • Related Posts

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला फिर सामने आया है। थाना कुसमी क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी में करीब साढ़े तीन एकड़ में लगे अफीम के पौधों को…

    Read more

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा
    error: Content is protected !!