छत्तीसगढ़:- घनघोर जंगलों के बीच तपस्या में लीन हुई युवती, अन्न-जल त्यागकर शिवालय में जा बैठी, तपस्विनी को देखने उमड़े लोग

सारंगढ़/ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना का पावन महीना सावन शुरू हो चुका है। इस दौरान शिवालयों में भगवान शंकर का विशेष श्रृंगार कर पूजा-अर्चना किया जाता है। वहीं शिवभक्त भी हर संभव प्रयास से अपनी आस्था और भक्ति प्रकट करते हैं। ऐसे ही सारंगढ़ की एक युवती हेमलता भी जंगल के बीच जाकर तपस्या में लीन हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, छपेरी गांव की एक युवती हेमलता जिसने 12 वीं तक की पढ़ाई की है। अब वह भगवान शिव की तपस्या में लीन हो चुकी है। उसने अन्न-जल का त्याग कर दिया और घने जंगल के बीच एक छोटे से शिवालय में जाकर तपस्या में लीन हो गई। 

परिजन कर रहे पहरेदारी

वहीं उसके परिजन भी अपनी जान जोखिम में डालकर तंबू लगा उसकी पहरेदारी कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि, हेमलता बचपन से ही पूजा-पाठ करती थी। शायद यही कारण है कि, वह अब पूरी तरह से भक्ति में लीन होना चाहती है। लेकिन उसने तपस्या के लिए काफी घने जंगल को चुना है। इसलिए हम यहां उसकी रक्षा के लिए आए हैं। 

युवा तपस्वी को देखने उमड़ी भीड़ 

वहीं यह खबर मिलते ही कि, एक युवती घने जंगल में तपस्या करने लगी है तो उसे देखने के लिए दूर-दूर से लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोग दूर-दूर से उसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं। सभी इसी हैरानी में हैं कि, एक युवती जिसने 12 वीं तक की पढ़ाई की है अपना करियर बनाने की जगह अब वह तपस्या क्यों कर रही है।

कोई नहीं जानता युवती की मन्नत क्या है

किसी को भी नहीं पता कि, आखिर युवती तपस्या क्यों कर रही है। उसकी क्या मन्नत है यह केवल वही जानती है उसने परिजनों को भी नहीं बताया है। 

  • Related Posts

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला फिर सामने आया है। थाना कुसमी क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी में करीब साढ़े तीन एकड़ में लगे अफीम के पौधों को…

    Read more

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा
    error: Content is protected !!