छत्तीसगढ़:- 60 करोड़ की फिरौती नहीं मिलने पर शूटआउट की साजिश, इस काम के लिए अमनदीप को मिली थी सात लाख की सुपारी

रायपुर/ राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन कंपनी पीआरए ग्रुप के कार्यालय के बाहर फायरिंग के मामले में नित नई बातें सामने आ रही हैं। गोलीकांड की जिम्मेदारी जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहू ने हरियाणा के अमनदीप बाल्मिकी को दी थी। पुलिस ने अमनदीप को उसके घर से दबोच लिया है। उसे आज मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार अमन साहू ने अमनदीप बाल्मिकी को शूटआउट के लिए सात लाख में सुपारी दी थी। वहीं जानकारी के अनुसार कंस्ट्रक्शन कंपनी का झारखंड में 810 करोड़ का काम चल रहा है। ठेका मिलने के बाद अमन साहू की गैंग चला रहे मलेशिया में बैठे मयंक सिंह ने 60 करोड़ रुपये फिरौती मांगी थी।

पैसे नहीं मिलने पर फायरिंग करवाई गई। बता दें कि रायपुर पुलिस ने डेढ़ माह में लारेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग के 11 लोगों को गिरफ्तार किए है। अमनदीप की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। उसके अंडर में 250 से ज्यादा गुर्गे काम करते हैं।

पकड़े जाते ही फायरिंग की योजना

गैंग की कार्यप्रणाली को देखते हुए स्थानीय और इंटरस्टेट पुलिस ने रात में ऑपरेशन चलाकर अमनदीप और अन्य बदमाशों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया। अमनदीप को जब अपने साथियों के पकड़े जाने की जानकारी मिली तो उसने अपने पास लोडेड गन रखी थी। उसकी योजना थी कि पकड़े जाने की स्थिति में वह पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो जाएगा। हालांकि गैंग को देखते हुए पुलिस ने भी पूरी तैयारी कर रखी थी। अमनदीप को चारों ओर से घेरकर पकड़ा गया।

एक-दूसरे से रायपुर में हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, घटना को अंजाम देने के पहले बदमाश एक-दूसरे को नहीं पहचानते थे। उनकी पहचान रायपुर में ही हुई। बाइक उपलब्ध कराने वाले शाहिद की पहचान शूटरों से रायपुर में हुई। इसके बाद एक अन्य शाहिद नाम के बदमाश ने जिस शूटर को बाइक उपलब्ध कराई थी, उसके अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया गया। बदमाशों को बाइक उपलब्ध कराने के बाद दो बदमाश रायपुर पहुंचे और पिस्टल और करतूस उपलब्ध कराए।

पूरा पैसा नहीं मिला

पुलिस ने झारखंड और हरियाणा से शूटआउट में शामिल छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। गाड़ी चोरी करने, फोन और सिम उपलब्ध करवाने वाले और खाते में रकम डालने वालों को काम के बाद पूरी रकम देने की बात कही गई थी। कुछ पैसे उन्हें काम के पहले दिए गए थे, काम पूरा होने के बाद रकम देने का वादा किया गया था। जानकारी के अनुसार शूटआउट करने वाले शूटरों को एक लाख रुपये दिए गए हैं। वारदात के आधे घंटे पहले उन तक पैसे पहुंच गए थे।

शूटरों को पकड़ने टीम जुटी

पुलिस को आशंका है कि शूटआउट की घटना में और भी लोग शामिल हैं। शूटरों को गन किसने उपलब्ध करवाई इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। पिछली वारदात में पिस्टल को इंदौर से खरीदा गया था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया था। इस वारदात में पंजाब, हरियाणा, झारखंड के बदमाश शामिल हैं। इसलिए पुलिस की 10 टीमें बदमाशों की धरपकड़ के लिए झारखंड, पंजाब, हरियाणा में डेरा डाले हुए हैं।

  • Related Posts

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला फिर सामने आया है। थाना कुसमी क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी में करीब साढ़े तीन एकड़ में लगे अफीम के पौधों को…

    Read more

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा
    error: Content is protected !!