
कटघोरा/ आज दिन दहाड़े जेल रोड बस्ती के एक घर में अचानक जहरीले सांप के काटने से तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सांप के काटने के बाद दो युवकों एक महिला को आनन फानन में मोहल्ले वालों ने अस्पताल पंहुंचाया। मगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल होने के बाद यह कहा दिया गया कि एंटी स्नैक वैक्सीन उपलब्ध नहीं है सांप के काटे तड़फड़ाते तीनों को कोरबा जिला अस्पताल रेफर किया गया बताया जा रहा है युवकों की कोरबा जाते समय मौत हो गई एक महिला का भी इलाज चल रहा है। मगर इस घटना के बाद कटघोरा के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और वही स्वास्थ्य अधिकारियों के खिलाफ मेडिकल ऑफिसर जो लंबे समय से यहां जमा हैं और लंबे समय से पदस्थ सभी डॉक्टर्स स्टाफ को तत्काल हटाने की मांग की जा रही हैं।
यह समाचार लिखे जाते समय तक कटघोरा में लोगों ने हॉस्पिटल को घेर रखा है डाक्टरो के विरोध में नारेबाजी की जा रही है ।








Comments are closed.