छत्तीसगढ़:- होटल और रेस्टोरेंट्स में वेज-नॉनवेज एक साथ रखने के मामले पर सांसद बृजमोहन बोले- दोनों के अलग होने चाहिए किचन

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में खाद्य विभाग की लगातार कार्रवाई जारी है. राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में संचालित होटल-रेस्टोरेंट्स में नियमों के विरुद्ध वेज और नॉनवेज एक ही फ्रीजर रखा पाया जा रहा है. इसे लेकर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि होटल-रेस्टोरेंट में नॉनवेज और वेज का किचन अलग-अलग होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि जो सेंसेटिव इलाके हैं और जहां भी वेज-नॉनवेज दोनों मिलता है, ऐसे खाद्य संस्थानों में स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए. सांसद अग्रवाल ने कहा कि लोगों की मान्यता और विश्वास को तोड़ने का काम हमें नहीं करना चाहिए. अमेरिका इंग्लैंड जापान में जब हम जाते हैं तो वहां लिखा होता है हिन्दुस्तानी होटल, लेकिन उसको चलाने वाले बांग्लादेशी या पाकिस्तानी होते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति हमारे देश में ना बने, ऐसी कोशिश होनी चाहिए.

बता दें, लोगों को सही गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ मिले इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने आज शनिवार को भी केएफसी, पिज्जा हट और मोमोज अड्डा पर छापेमार कार्रवाई की. इस दौरान पिज्जा हट में वेज और नॉनवेज खाद्य सामाग्री एक ही फ्रीजर में रखी हुई मिली. इसे लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने 14 दिन में इंप्रूवमेंट करने के लिए नोटिस भी जारी किया है.

  • Related Posts

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला फिर सामने आया है। थाना कुसमी क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी में करीब साढ़े तीन एकड़ में लगे अफीम के पौधों को…

    Read more

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा
    error: Content is protected !!