छत्तीसगढ़:- नाबालिग बेटी का अश्लील वीडियो वायरल,मां ने लगाई फांसी,मायके वाले बोले- ‘ससुराल वालों ने मारकर लटकाया

वह घर जहां महिला ने लगाई फांसी।

दुर्ग/ जिले के भिलाई टाउनशिप में रहने वाली एक 36 वर्षीय महिला ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी की घटना के बाद ससुरालवालों ने भिलाई नगर थाने में जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक नाबालिग लड़के ने उनकी 13 साल की लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किया। बदनामी के डर से उसकी मां ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं मायके वालों के मुताबिक ससुराल वाले महिला को काफी प्रताड़ित करते थे। भिलाई नगर सीएसपी से इसकी शिकायत की गई है कि मरने से पहले उसे बुरी तरह पीटा गया है, उसके प्राइवेट पार्ट तक चोट के निशान हैं। आशंका है कि हत्या कर उसे फांसी पर लटकाया गया है, क्योंकि जिस कमरे में उसने फांसी लगाई है उसका दरवाजा खुला हुआ था। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

भिलाई नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें सोमवार शाम को सूचना मिली की एक महिला ने अपने घर पर फांसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई करके शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। घटना के कुछ देर बाद ही बड़ी संख्या में महिलाएं और पीड़ित परिजन भिलाई नगर थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया।परिजनों का उनका आरोप है कि इतना सब हो जाने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। लोगों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। उनके मुताबिक अश्लील वीडियो वायरल करने की शिकायत उन्होंने कुछ दिन पहले भिलाई नगर थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज किया। वहीं भिलाई नगर सीएसपी ने इसे गलत बताया है। उन्होंने कहा कल मामला दर्ज कर लिया गया है। और उसकी जांच भी की जा रही है।भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने कहा उन्हें अश्लील वीडियो वायरल करने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो नाबालिग ने उस वीडियो को डिलीट कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उसके मोबाइल को जब्त कर साइबर टीम को दिया गया है, जिससे वीडियो को रिकवर किया जा सके। यदि रिकवर वीडियो में पुख्ता साक्ष्य मिलेंगे तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपी अभी नाबालिग है, इसलिए बिना साक्ष्य के उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!