छत्तीसगढ़:- डबल मर्डर, पत्नी और बेटी को नशे में शख्स ने उतारा मौत के घाट

रायपुर/ राजधानी से लगे खरोरा के घिवरा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव में रहने वाले एक पति ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी जिससे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पति योगेश वर्मा अपनी पत्नी जानकी और छोटी बेटी लवली समेत अपने बेटे विवेक कुमार वर्मा के साथ रहता था और नशे का आदी था। आरोपी अपनी पत्नी और बेटी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात पर आये दिन घर में विवाद होता रहता था।

पड़ोसियों के मुताबिक आज भी देर शाम को आरोपी योगेश वर्मा नशे में घर पहुंचा और घर में जमकर विवाद करने लगा जिसकी आवाज घर के बाहर तक आई। आरोपी के बेटे विवेक के मुताबिक सोमवार को वह अपने मामा के साथ रायपुर गया हुआ था और दिन में ही वापस गांव आकर मामा के ही घर खाना खाकर सो गया था। देर शाम को जब अपने घर पहुंचा तो दरवाजा खटखटाने पर जब किसी ने दरवाजा नही खोला तो अपने मामा को बुलवाकर अपने घर की छत पर चढ़कर देखा। उसकी मां जानकी वर्मा जिसके गले पर एक गमछा बंधा हुआ था और वो कमरे में मृत पड़ी थी जिससे गला घोंटकर हत्या करना प्रतीत होता है। उसके बाद वो अपनी बहन के कमरे में जाकर देखा तो वहां खून से लथपथ उसकी 19 साल की बहन पड़ी मिली जबकि घर से उसके पिता गायब मिले। वारदात की सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरूआती जांच के बाद घर को सीलकर दिया और आरोपी पति की तलाश की शुरू की। इस खोजबीन में आरोपी योगेश को खरोरा-तिल्दा मार्ग से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने ही अपनी पत्नी और अपनी छोटी बेटी की हत्या की है।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!