कोरबा लोकसभा:- जनता नेत्री व शेरनी को नहीं, सहज व सरल ज्योत्सना महंत को चुनेगी,मतदान के प्रति भारी उत्साह

मीडिया सेशन/ कोरबा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों में मतदान के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा है। भारी संख्या में लोग मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। कोरबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने विभिन्न मतदान केन्द्रों में पहुंचकर आम जनता से मुलाकात की। इस दौरान ज्योत्सना महंत ने कहा कि मतदान के प्रति लोगों का उत्साह दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति, विचार व न्याय पत्र के प्रति जनता को पूर्ण विश्वास है।

कांग्रेस के मुद्दे स्पष्ट है महंगाई-बेरोजगारी को कम करना, पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही वृद्धि को रोकने के लिए काम करना है। किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी व मजदूरों को काम की गारंटी कांग्रेस दे रही है। ज्योत्सना महंत ने कहा कि जनता नेत्री व शेरनी को नहीं बल्कि सहज व सरल व्यक्तित्व को चुनेगी।

उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में पहुंचने पर लोग बड़े प्रेम से मुलाकात करते हैं मुझे पूर्ण विश्वास है कि लोग मुझे पसंद करते हैं और कांग्रेस के पक्ष में वोट करेंगे। जनता समझ चुकी है कि जो गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के बारे में सोचेगा उन्हें ही चुनेगी। मतदाता के लिए संदेश देते हुए ज्योत्सना महंत ने कहा कि मतदाताओं का एक-एक वोट कीमती है, जहां उनकी भलाई दिख रही हो वहां मतदान करें।

उन्होंने कहा कि कर्म करना जरूरी है आज के जीवन में, जहां लोगों को अपने बच्चों का भविष्य उज्जवल दिख रहा है उसके पक्ष में मतदान करें। पहले से बहुत अच्छा माहौल है। कांग्रेस की सरकार बनते ही न्याय पत्र में किए गए सभी वादों को पूर्ण करेंगे।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!