कोरबा लोकसभा:- कोरबा की सीधी-साधी जनता पर शेरनी थोपना चाहती है भाजपा

कांग्रेस के न्याय पत्र की लोकप्रियता से बौखला गए हैं भाजपाई :-ज्योत्सना महंत

मीडिया सेशन/ भाजपा वाले कोरबा की जनता पर दुर्ग की सरोज पाण्डेय को थोपना चाहते हैं इसलिए उन्हें बड़ी नेत्री के बाद शेरनी भी बताने लगे हैं। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की जनता पहले ही हाथी की समस्या से परेशान है और अगर शेरनी थोप दिए तो जनता का क्या हाल होगा, समझ सकते हैं। कोरबा की जनता को शेरनी नहीं बल्कि सहयोगी सांसद की जरूरत है।

कोरबा लोकसभा की सांसद व प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य कोरबा लोकसभा की अमन पसंद जनता को सहज और सरल नेत्री की जरूरत है जिससे लोग आसानी से मिलकर अपनी बात बिना किसी भय व दबाव के रख सकें। आम जनता के लिए जो चुनाव के वक्त महंगाई, बेरोजगारी, समस्याओं और सुविधाओं की बात नहीं कर रहे हैं और अपनी जीत के लिए हवा-हवाई बातों से गुमराह करने व भ्रम में डालने का काम कर रहे हैं, वे बात-बात पर झूठ परोस रहे हैं, वे लोग आखिर किस तरह का विकास करेंंगे?

सांसद ने कहा कि कोरबा लोकसभा में चंद दिनों पहले चुनाव के लिए बाहर से आए कुछ लोगों के द्वारा गुण्डागर्दी कर दहशत फैलाने का काम किया जा रहा है। ऐसे लोगों को जनता ही इस चुनाव में सबक सिखाएगी। किसी भी जनता व कार्यकर्ता को डरने की जरूरत नहीं है। कोरबा विधानसभा के चिमनीभाटा, टीपी नगर, रामपुर विधानसभा के ग्राम पहंदा, सरगबुंदिया, कटघोरा विधानसभा के ढेलवाडीह, मोहनपुर, राल, तिलवारी आदि गांवों में सघन जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस का न्याय पत्र लोगों को खूब पसंद आ रहा है और वे भरोसा भी जता रहे हैं जिससे भाजपा बौखलाई हुई है।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!