छत्तीसगढ़:- नाबालिग बहन ने बड़े भाई की कर दी कुल्हाड़ी से मार कर बेरहमी से हत्या, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा…

खैरागढ़/ मोबाइल पर बात करने से मना करने पर छोटी बहन ने अपने बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी. मामला छुईखदान के अमलीडीह कला का है. खैरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय मृतक देवप्रसाद वर्मा की हत्या उसकी चौदह वर्षीय छोटी बहन ने कर दी। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि देवप्रसाद और उसकी छोटी बहन घर पर अकेले थे. छोटी बहन अक्सर लड़कों से बात करती थी, जिसको लेकर देवप्रसाद और उसकी बहन में कहासुनी हो गई. मोबाइल पर लड़कों से बात न करने और परिवार की इज्जत का वास्ता देते हुए देवप्रसाद ने अपनी बहन को जमकर फटकार लगाई और संभवतः मारपीट भी की. और यही बात देवप्रसाद की मौत का कारण बन गई.

इसके बाद नाबालिग बालिका ने घर में सो रहे देवप्रसाद पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. प्रहार इतना खतरनाक था कि देवप्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद बालिका ने अपने खून से सने कपड़ों को साफ किए और भाई की हत्या होने का शोर मचाने लगी. शोर सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की. लेकिन 18 वर्षीय लड़के का इतनी बेरहमी से कत्ल कौन करेगा इस प्रश्न का पुलिस के पास उत्तर नहीं था. पुलिस ने फ़ारेंसिक, साइबर टीम, डॉग स्कॉड समेत सभी तंत्र का उपयोग कर सभी एंगल से जांच शुरू की. जांच की सुई बार-बार नाबालिग बालिका पर जाकर अटक रही थी. संदेह के आधार पर नाबालिग बालिका से पूछताछ की गई, इस पर उसने अपना गुनाह क़बूल कर लिया. नाबालिग बालिका को किशोर न्यायालय के समक्ष न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!