छत्तीसगढ़:-12वीं के छात्र ने की आत्महत्या, फेल होने का सता रहा था डर, ‘पापा मैं जहर खा लिया हूं’ बोलकर काट दिया था फोन

कोरबा/ कोरबा में शुक्रवार की दोपहर 12वीं के छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि एग्जाम में फेल होने जाने के डर से परेशान रहता था। अपने पिता जी को कॉल कर बोला कि पापा मैं जहर खा लिया हूं और फोन काट दिया। पूरा मामला करतला क्षेत्र में फतेगंज गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हुई है। कमल राठिया का ओमप्रकाश राठिया बड़ा बेटा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के पिता कमल राठिया ने बताया कि बेटे को ATM देकर पैसा निकालना भेजा था, वह बाइक पर सवार होकर अकेले गया हुआ था। इसी बीच उसने फोन कर बताया कि पिताजी मैं जहर सेवन कर लिया हूं, बस यह बात कहते हुए उसने फोन काट दिया। इसके बाद छात्र के पिता सकते में आ गए। घबराकर तत्काल उसके बताए पते पर पहुंचे और करतला स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बेहोशी की हालत में इलाज के बाद जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

पिता कमल राठिया ने बताया कि बचपन से ही पढ़ने लिखने में ओमप्रकाश होशियार था। 10वीं में भी उसने अच्छा अंक हासिल कर बायो विषय लिया था। पेपर के बाद से वह परेशान था। अक्सर कहता था कि 2 विषय का पेपर ठीक से नहीं बन पाया है। उसे समझाया भी था। एक वर्ष और पढ़ाई कर अच्छे अंक ले आना।
मामले में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दौद कुजूर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!