कोरबा लोकसभा:- कांग्रेस के स्टार प्रचारक पायलट की सभा 28 को रजगामार में

कोरबा/ कांग्रेस के स्टार प्रचारक व छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट 28 अप्रैल, रविवार को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। सचिन पायलट के द्वारा कोरबा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत के लिए रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजगामार में आमसभा को संबोधित किया जाएगा। रजगामार के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में 28 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे स्टार प्रचारक सचिन पायलट की सभा होगी। सचिन पायलट के प्रवास व आमसभा के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस आमसभा में सचिन पायलट के साथ पीसीसी चीफ दीपक बैज, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद व प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत, पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक बोधराम कंवर, रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर, मोहित केरकेट्टा, पुरूषोत्तम कंवर सहित प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमुख रूप से उपस्थिति रहेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी पदाधिकारियों, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक व कांग्रेस के सभी अनुषंगी व सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में आमसभा में शामिल होने की अपील की है।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!