अपने जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए कांग्रेस की सरकार चुनें:- ज्योत्सना महंत

■ भाजपा आई तो आदिवासियों की जमीन छिनेगी और अडाणी कोयला खोदेंगे ■

मीडिया सेशन/ कोरबा लोकसभा की सांसद व प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने संसदीय क्षेत्र के पाली-तानाखार विधानसभा अंतर्गत विभिन्न गांवों का दौरा व जनसंपर्क किया। गांवों में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि सर्वांगीण विकास और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए इस बार केन्द्र में कांग्रेस की सरकार चुनकर लाना होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा फिर से आई तो आदिवासियों की जमीन छीन ली जाएगी और अडाणी कोयला खोदेंगे। अदाणी-अंबानी से बचना है, अपने अधिकारों के लिए लडऩा है, जल-जंगल-जमीन की रक्षा करना है तो कांग्रेस की सरकार बनाना होगा। सांसद ने कहा कि आज युवा पढ़-लिखकर, डिप्लोमा लेकर खाली बैठे हैं और 10 साल से केन्द्र की सरकार इन्हें नौकरी नहीं दे सकी।

कांग्रेस ने तय किया है कि सरकार बनने पर डिप्लोमाधारी युवाओं को ट्रेनिंग देंगे और साल का एक लाख रुपए भी मिलेगा और ट्रेनिंग के बाद पहली पक्की नौकरी दी जाएगी। युवाओं को उद्यम से जोडऩे के लिए अकेले कोरबा जिले को 5 हजार करोड़ रुपए मिलेंगे जिससे उनके रोजगार को बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

सांसद ने कांग्रेस के न्याय पत्र के बारे में बताया कि किसान, मजदूर, महिला, बेरोजगारों को न्याय देने के लिए राहुल गांधी ने न्याय पत्र तैयार किया है। देशभर के मनरेगा मजदूरों को 400 रुपए मजदूरी के साथ जीवन बीमा का भी लाभ दिया जाएगा। किसानों को कर्ज माफी के साथ-साथ जीएसटी मुक्त खरीदारी का लाभ मिलेगा और प्राकृतिक आपदा से फसल की नुकसानी पर 30 दिन के भीतर मुआवजा देंगे।

सांसद के तानाखार विधानसभा के ग्राम लैंगा, सेमरा, तानाखार, ढेलुवा, पथरीडांड, पंडरीपानी, बाघिनडांड, चंद्रौटी, खोडरी, कुम्हारीसानी में जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा सहित बचन साय कोर्राम, मनोज चौहान, डॉ. बिंझवार, श्री आयाम, जीवन सिंह पोर्ते, भुजबल सिंह, अशोक कुमाार आर्मो, आनंद मित्तल के अलावा स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    जिले के औद्योगिक क्षेत्र हरदी बाजार में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। SECL दीपका खदान में हुई शक्तिशाली ‘हैवी ब्लास्टिंग’ के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) हरदी बाजार…

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    Comments are closed.

    You Missed

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026
    error: Content is protected !!