जाति-धर्म के नाम पर बांट रही भाजपा, विकास के नाम पर देश को विनाश की ओर ले जा रहे

{} सांसद ज्योत्सना महंत ने पाली-तानाखार के गांवों में किया जनसंपर्क {}

कोरबा/ लोकसभा की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने आज पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोड़ानाला, चुहरापारा, सिरदौनपारा, मांझापारा, कुदरीपारा, घोघरापारा, मारगांव का सघन जनसंपर्क किया।
इस दौरान उपस्थित ग्रामवासियों एवं क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि कांग्रेस की सरकार इस चुनाव में आप सबको बनाना है। कार्यकर्ताओं और आम जनता के सहयोग से कोरबा लोकसभा और केन्द्र में कांग्रेस की सरकार काबिज होगी तो देश का विकास होगा। आज देशभर में लोगों को जाति-धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है, विकास के नाम पर विनाश की ओर भाजपा की सरकार शहर से लेकर गांव तक को ले जा रही है। उद्योगों के कारण किसानों के लिए खेतिहर जमीन तक नहीं बच रही और लोग बेघर हो रहे हैं। युवाओं के सामने बेरोजगारी की समस्या है तो महिलाओं को मात्र 1 हजार रुपए देकर उनके कीमती वोट को खरीदने के लिए भाजपा ने लालीपॉप थमाया है। सांसद ने कहा कि अपना कीमती वोट सही नेतृत्व चुनने के लिए दें और कांग्रेस का हाथ मजबूत करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर हम 5 गारंटी देने का वादा करते हैं जिनमें सबसे प्रमुख प्रत्येक गरीब परिवार की महिला को 8333 रुपए हर महिने और साल में 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।

युवाओं के लिए रोजगार के अवसर निर्मित होंगे, उन्हें उद्योगों से जोड़ा जाएगा। किसानों की भी हम गारंटी लेंगे जिससे उनका जीवन स्तर ऊपर उठेगा। जनसंपर्क के दौरान जहां ग्रामवासियों के द्वारा सांसद का स्वागत किया गया वहीं सभी ने उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा भी दिया। इस दौरान सांसद के साथ शशिलता पाण्डेय व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    कोरबा। रामनवमी के पावन एवं पवित्र पर्व पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल समस्त प्रदेशवासियों एवं कोरबा क्षेत्र के नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।श्री अग्रवाल ने कहा है कि मर्यादा…

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    जिले के औद्योगिक क्षेत्र हरदी बाजार में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। SECL दीपका खदान में हुई शक्तिशाली ‘हैवी ब्लास्टिंग’ के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) हरदी बाजार…

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।
    error: Content is protected !!