सिन्धी में ‘भया’ शब्द का अर्थ और इतिहास जीवन्त और विचित्र भाषा — सिन्धी

पिछले कई महीनों से सोचता रहा कि हम सिन्धी गैरसिन्धी पुरुषों को ‘भया’ और इस्त्रियों को ‘भयाणी’ क्यों कहते हैं ? साधारण अर्थ में इसका अर्थ ‘भैया’ और ‘बहन’ होता है । भाषाओं में कुछ शब्द ऐसे होते हैं, जिनके पीछे एक इतिहास होता है । बहुत सोचने – विचारने के बाद द्वापर युग के इतिहास में इन शब्दों का मूल अर्थ समझ में आया ।

1786 में कलकत्ते में हुए एक सेमीनार में सर विलियल जोन्स ने कहा था – “आगरे में हमने एक जीवन्त भाषा सुनी थी, जिसकी भाषाशैली बहुत ही विचित्र (wonderful) थी । उस भाषा के शब्द ब्रजभाषा की कविता – रूप में और संस्कृत में भी मिलते हैं । संस्कृत का संस्कार उत्तर भारत की किसी साधारण बोली से हुआ था ।”
उत्तरप्रदेश की ब्रजभाषा और अवधी में ‘हुआ’ के अर्थ में ‘भयो’ और अवधी में ‘भया’ है, जिसका संस्कृत में ‘भव’ रूप है, जो कि भविष्य वाचक क्रिया के रूप में प्रयुक्त होता है । सिन्धी मेें इस अर्थ में ‘थियो’ और गुजराती में ‘थयो’ कहा जाता है ।

इतिहास से पता चलता है कि द्वापर युग में कौरवों की बहन दुशल्ला का विवाह सिन्धू नरेश जयद्रथ के साथ हुआ था । विवाह के बाद सिन्ध का भोजन पसन्द न आने के कारण रानी दुशल्ला ने अपने भाईयों को सन्देश भिजवाकर, हस्तिनापुर (दिल्ली) से सिन्ध में 500 ब्राह्मणों को बुलावाया था ।
सिन्ध में वे ब्राह्मण घरों में भोजन आदि बनाने का कार्य किया करते थे । सिन्धी महिलाएं जब उनसे पूछती थीं “कमु थियो !” तो वे अपनी भाषा के अनुसार उत्तर देते थे “भयो – भयो !” इस कारण सिन्धी में उन ब्राह्मणों का उपनाम ‘भयो’ और उनकी इस्त्रियों का उपनाम ‘भयाणी’ पड़ गया ।

इसलिए 1947 में हुए बंटवारे के कारण बाद भारत में आने के बाद भी हम सिन्धी गैर-सिन्धी भाईयों को ‘भयो’ और बहनों को ‘भयाणी’ कहते हैं ।

यहां यह भी ध्यान रहे कि तथाकथित (so called) देवभाषा और सब भाषाओं की जननी संस्कृत में ‘थ’ से एक भी शुरू नहीं शुरू होता । इसलिए जैसे गुजराती के ‘थयो’ का मूल रूप सिन्धी का ‘थियो’ है, वैसे ही ब्रजभाषा के ‘भयो’ और अवधी के ‘भया’ के साथ ही संस्कृत के ‘भव’ का मूल रूप भी सिन्धी का ‘थियो’ है । इसका एक उदाहरण और देखें सिन्धी में “धनवन्ती थीउ !” का संस्कृत रूप है “धनवन्ती भव !” इससे यह प्रमाणित हो जाता है कि सर विलियम जोन्स ने जिस जीवन्त और विचित्र रचना-शैली वाली भाषा का उल्लेख किया है वह ‘सिन्धी’ है ।
प्रेम तनवाणी –

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!