छत्तीसगढ़:- ट्रेन से कटकर सुसाइड मामले में गर्लफ्रेंड समेत 3 गिरफ्तार, युवती से विवाद के बाद तनाव में था युवक, आत्महत्या से पहले बनाया था वीडियो

भिलाई/ भिलाई में युवक के ट्रेन से कटकर सुसाइड करने के मामले में छावनी पुलिस ने प्रेमिका सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।जिनमें 2 युवती और एक युवक शामिल हैं। गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद मंगलवार को युवक ने यह कदम उठाया था। युवक ने सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाते हुए अपने माता-पिता से माफी मांगी थी। वीडियो में उसने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात कही थी।

दरअसल, आजाद चौक कैंप-1 निवासी गौरव रॉय (22 साल) मंगलवार की सुबह 6.30 बजे घर से निकला और तीनदर्शन मंदिर के सामने रेलवे ट्रैक पहुंचा था। वहां से उसने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने मौत के लिए अपनी प्रेमिका से हुए विवाद को कारण बताया था।

पुलिस ने बताया कि गौरव राय का सेक्टर-एक में रहने वाली एक युवती से चार साल से प्रेम प्रसंगथा। गौरव को पता चला था कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी और युवक से भी बात करती है, जिसे लेकर उनके बीच में विवाद हुआ था। इस विवाद की जानकारी युवती के परिवार वालों को पता चल गई थी।

इसके बाद से उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे बात करना बंद कर दिया था। इस बात को लेकर वह तनाव में रहने लगा था। इसके बाद मंगलवार की सुबह वह रेलवे ट्रैक पर पहुंचा। वहां पर उसने एक वीडियो बनाया और अपने दोस्तों व परिवार वालों को भेजा। इसके बाद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

बता दें कि मृतक गौरव रॉय श्री शंकराचार्य कालेज में एमबीए फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था। उसकी गर्लफ्रेंड भी उसी कॉलेज में एमबीए कर रही है। मृतक के पिता सुरेश कुमार राय आर्मी में रिटायर्ड कर्मचारी हैं।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!