तिल्दा/नेवरा/ आज बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सासाहोली में वार्षिकोत्सव 2024 का आयोजन बड़े ही हर्ष, उल्लास एवं उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय अभिनेता एवं पद्मश्री से विभूषित धरसीवा विधायक माननीय अनुज शर्मा जी, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती लेमिक्षा गुरु डहरिया जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अनिल अग्रवाल जी, श्री राम पंजवानी जी, श्री नरेंद्र शर्मा जी, श्री ईश्वर यदु जी, श्री भागबली साहू जी, श्री विकास सुखवानी जी, श्रीमती उमा देवी यदु जी, श्री जितेंद्र ध्रुव जी, श्री देवादास टंडन जी, श्री नरोत्तम यदु जी, श्री सौरभ जैन जी, श्री मनोज निषाद जी आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अनुज शर्मा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी पालकों को अपने बच्चों से हीन भावना नहीं रखना चाहिए, समान रूप से सभी बच्चों को प्रोत्साहित करने तथा बच्चों को उनके प्रतिभा के अनुसार कार्यक्रम में भाग लेने हेतु प्रेरित करने पर जोर दिया । कार्यक्रम में राउत नाचा, पंथी नृत्य, सुआ नृत्य आदि का आयोजन हुआ जो कि दर्शकों को खूब आकर्षित किया। कुमारी तुलसी की गोदना ले गोदना ले कार्यक्रम दर्शकों के मन को मोह लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियां के माध्यम से विद्यालय में संचालित
अटल लैब का अवलोकन किया गया जिसमें बच्चों के द्वारा स्वयं के द्वारा बनाए हुए उपकरणों का
विशेष रूप से निरीक्षण कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि श्री राम पंजवानी जी, कोषाध्यक्ष भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण द्वारा बच्चों को 3100 रुपए नगद पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के दौरान शाला प्रतिवेदन प्राचार्य डॉक्टर सुभाष शर्मा के द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के इस अवसर पर विद्यालय में संकुल समन्वयक श्री भूपेंद्र साहू जी,श्री अश्वनी शर्मा जी, श्री शिव प्रसाद बर्मन जी, श्री संतोष निषाद जी, श्रीमती नीता डहरिया, श्रीमती किरण भगत, श्रीमती माधुरी वर्मा, श्रीमती विकास लता तिर्की, श्रीमती पूनम वर्मा, श्री रूपेंद्र पटेल
श्री तुकेंद्र वर्मा जी, श्री गवेन्द्र कुमार वर्मा, श्री मनमोहन सिदार, श्री राजेंद्र देहारी, श्री पेमेश साहू, श्री प्रियंक शर्मा आदि शिक्षकों सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता श्री अशोक कुमार बघेल जी के द्वारा किया गया।








Comments are closed.