छत्तीसगढ़:- 72 साल के जीवन साथी, एक ही चिता पर विदा, पति की मौत का सदमा सह नहीं पाई पत्नी; एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

कोरबा/ जिले के प्रगतिनगर दीपका में पति की मौत के 24 घंटे के अंदर ही पत्नी की भी जान चली गई। इसके बाद दोनों की शव यात्रा साथ निकली और अंतिम संस्कार एक ही चिता पर हुआ। ये मंजर देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। दंपति की शादी को 72 साल हो चुके थे। 95 साल के वशिष्ठ नारायण सिन्हा मूलत: बिहार के रहने वाले थे। पिछले कई सालों से वो दीपका में रहते थे। लंबे समय से बीमार चल रहे वशिष्ठ नारायण का इलाज चल रहा था। 6 दिसंबर बुधवार दोपहर करीब 3 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। शव को गेवरा स्थित विभागीय अस्पताल की मर्च्युरी में रखा गया था।

वशिष्ठ नारायण के निधन के बाद बिहार से आने वाले परिजन का इंतजार किया जा रहा था। सभी परिजन गुरुवार को दीपका पहुंचे। अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, इसी बीच वशिष्ठ नारायण की पत्नी 84 वर्षीय रमावती देवी की भी रोते-रोते मौत हो गई। 72 सालों के साथ में वो जीवन साथी से बिछड़ने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं।

शादी के मंडप पर जन्म-जन्म का साथ निभाने की कसम खाने वाली इस जोड़ी को दीपका कोयलांचल क्षेत्र में धूमधाम से आखिरी विदाई दी गई। मौत के बाद दोनों की शवयात्रा भी साथ-साथ निकाली गई।गुरुवार को दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ एक ही चिता पर किया गया।

SECL दीपका परियोजना में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत बेटे संतोष कुमार सिन्हा ने बताया कि उनके माता-पिता का विवाह साल 1951 में हुआ था। मां-पिताजी का समाज और परिवार में बहुत सम्मान और आदर था। लोग उनसे सलाह मशविरे के लिए घर आते थे। 72 सालों में दोनों के बीच कभी लड़ाई झगड़ा या मनमुटाव नहीं देखा।

  • Related Posts

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    जमनीपाली छुरा कछार से होते हुए दीपका जाने वाली मुख्य मार्ग में शासन द्वारा रेलवे के ऊपर से पासिंग के लिए अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया है।जिसमे से लोगो…

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री हसदेव डैम के निकट कई बरसों से मुर्गा , मटन एवम मछली की दैनिक बाजार लगते आया है जहां पे 15- 16 दुकानें चलाइए जाति है।निगम द्वारा दुकानों को…

    Comments are closed.

    You Missed

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    गांव की समृद्धि के लिए सरपंच संजय राज की आस्था यात्रा, चौथी बार माता के दर्शन के रवाना

    error: Content is protected !!