डीपीएस बालको का मॉडल सीबीएसई राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयनित

मीडिया सेशन/ दिल्ली पब्लिक स्कूल बालको की टीम ने सीबीएसई क्षेत्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी-2023(भुवनेश्वर क्षेत्र) में भाग लिया। यह प्रदर्शनी एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल रायपुर में 4 एवं 5 दिसंबर को आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी में जूनियर एवं सीनियर वर्ग में 25 स्कूलों के 45 मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। विद्यालय की कक्षा छठवीं की छात्राएँ पूर्वा पटेल एवं आकांक्षा पटेल ने विज्ञान शिक्षक श्री प्रवीण पटेल के मार्गदर्शन में इस दो दिवसीय प्रदर्शनी के जूनियर वर्ग में भाग लिया।

प्रदर्शनी का थीम समाज के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के युग में स्वास्थ्य जीवन (पर्यावरण के लिए जीवन शैली), कृषि संचार एवं परिवहन एवं कम्प्यूटेशनल सोच पर आधारित था। विद्यालय का मॉडल जीवन पर आधारित हरा शहर था। जिसकी सभी निर्णायक मंडल के सदस्यों के साथ-साथ प्रदर्शनी में आने वालों आगतुंकों ने सराहना की।

विद्यालय की टीम को दिल्ली में जनवरी 2024में प्रस्तावित सीबीएसई विज्ञान प्रदर्शनी के राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया गया। इस उपलब्धि के लिए प्राचार्य श्री कैलाश पँवार एवं विद्यालय परिवार ने प्रतिभागियों अभिभावकों एवं संबंधित शिक्षक को उनके सराहनीय योगदान के लिए शुभकामनाएँ दी।

  • Related Posts

    बालको सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संघर्ष अंतिम चरण में – कल सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में होगी निर्णायक बैठक

    कोरबा (। वेदांता बालको (भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का वर्षों पुराना संघर्ष अब एक निर्णायक मोड़ पर आ पहुँचा है। लंबित अंतिम भुगतान, चिकित्सा सुविधाओं की अनदेखी…

    नवरात्रि पर ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने लिया पौष्टिक भोजन का आनंद

    अंजनी कुमार साहू सीपत – छत्तीसगढ़ सरकार की ‘न्योता भोज’ योजना के अंतर्गत आज दिनांक 24 मार्च 2026, मंगलवार को नवरात्रि के पावन अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला बम्हनीकला में…

    Comments are closed.

    You Missed

    बालको सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संघर्ष अंतिम चरण में – कल सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में होगी निर्णायक बैठक

    बालको सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संघर्ष अंतिम चरण में – कल सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में होगी निर्णायक बैठक

    नवरात्रि पर ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने लिया पौष्टिक भोजन का आनंद

    नवरात्रि पर ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने लिया पौष्टिक भोजन का आनंद

    बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव

    बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र
    error: Content is protected !!