छत्तीसगढ़:- फूलसिंह राठिया ने विभिन्न क्षेत्रों में किया जनसंपर्क कहा, भूपेश के नेतृत्व में सरकार ने किसानों का हित सोचा

कोरबा/ रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह राठिया ने अपना जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। विभिन्न गांव में पहुंचकर वे लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इस कड़ी में फूल सिंह राठिया ने ग्राम कुदमुरा, जिल्गा, कटकोना, सिमकेदा, मदनपुर, गोण्डमा, केसला, गोढ़ी, कुदरी का सघन दौरा किया। फूल सिंह राठिया ने विभिन्न समाज के लोगों के द्वारा मिल रहे समर्थन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वह सभी मिलकर कांग्रेस का हाथ मजबूत करें और एक बार फिर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाएं। वे गांव-गांव, घर-घर जाकर अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार ने किसानों का हित सोचा है और यह भी वादा किया है कि फिर से सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और धान का समर्थन मूल्य भी 3200 रुपये से अधिक देने की घोषणा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया है। इस दौरान फूलसिंह राठिया ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर किसान, गरीब, मजदूर, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं की हितैषी सरकार बनाने का आव्हान किया है। श्री राठिया और उनके समर्थकों के द्वारा घर-घर जाकर एवं नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और इससे मिलने वाले लाभ के बारे में भी बताया जा रहा है।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!