गाजा में हो रहे बमबारी और मानवीय त्रासदी के विरुद्ध दीप जला

कोरबा/ देश की लेखकों की महत्त्वपूर्ण संस्था प्रगतिशील लेखक संघ द्वारा स्थानीय सुभाषचंद्र बोस प्रतिमा स्थल पर निहारिका क्षेत्र में संरक्षक शिवशंकर अग्रवाल की अध्यक्षता में फिलीस्तीन गाजा में हो रहे बमबारी और मानवीय त्रासदी के विरुद्ध दीप जला करके प्रतिकार किया गया। ज्ञात रहे कि दुनिया की महाशक्ति अमेरिका को उसके लिए सभी ने एक स्वर में दोषी ठहराया। इस अवसर पर सुरेश रोहरा, अध्यक्ष प्रगतिशील लेखक संघ, सनंद दास दीवान , सुनील जैन, विशाल सक्सेना, रमेश बोंदिया इत्यादि उपस्थित थे।

सुरेश रोहरा अध्यक्ष ने कहा आज यह दुनिया के सामने साफ हो चुका है कि इजराइल हवा और समुद्र से बड़े पैमाने पर हमले करने के साथ पैदल सेना और बख्तरबंद वाहनों की मदद से गाजा में अपने जमीनी अभियान का विस्तार कर रहा है। इजराइली सेना ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें गाजा के खुले रेतीले इलाकों में बख्तरबंद वाहनों के काफिले धीरे-धीरे चलते नजर आ रहे थे। सेना ने कहा था कि युद्धक विमानों ने दर्जनों हमास सुरंगों और भूमिगत बंकर को निशाना बनाया है। रियर एडमिरल डेनियल हैगारी ने कहा कि सेनाएं अब भी जमीन पर हैं और युद्ध जारी है। अध्यक्ष सुरेश रोहरा ने आगे कहा इससे पहले, इजराइल ने गाजा पट्टी में इंटरनेट और संचार के अन्य माध्यम बंद कर दिए हैं, जिससे वहां रहने वाले 23 लाख लोगों का आपस में तथा बाहरी दुनिया से संपर्क कट गया है। गांधी वादी सामाजिक कार्यकर्ता सुनिल जैन ने कहा इजराइल ने गाजा पर हवाई और जमीनी हमले भी तेज कर दिए हैं। वह क्षेत्र में जमीनी अभियान व्यापक कर रही है। वह गाजा पर संपूर्ण आक्रमण के नजदीक पहुंच रही है। इस मानवीय त्रासदी के लिए अमेरिका पूरी तरह से दोषी है।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!