छत्तीसगढ़:-कांग्रेस के जयसिंह है करोड़पति , भाजपा के लखन भी हैं लखपति,देखें दोनों नेताओं की संपत्ति का पूरा ब्यौरा

कोरबा/ छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री और कोरबा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल जब से मंत्री बने है तब से उनकी आमदनी लगातार कम होती जा रही है। उनके साथ ही उनकी पत्नी जो पूर्व महापौर थीं, उनकी आमदनी भी कम होती जा रही है। चुनाव के लिए दाखिल नाम निर्देशन पत्र में उन्होंने जानकारी दी है कि साल 2022-23 में उनके द्वारा 4 लाख 58 हजार 380 रुपए का आयकर रिटर्न जमा किया गया है।

जबकि साल 2018-19 में उनकी आमदनी 9 लाख 20 हजार 910 रुपए थी। इसी तरह उनकी पत्नी रेणु अग्रवाल की भी बीते 5 साल में 3 लाख 67 हजार से घटकर 2 लाख 29 हजार ही रह गई है। जयसिंह अग्रवाल के पास 5 करोड़ 76 लाख 67 हजार 800 रुपए की संपत्ति मौजूद है। वहीं जयसिंह अग्रवाल 2 लाख से अधिक का 36 ग्राम का सोना पहनते हैं। वहीं उनके पास वैलबे और स्कॉट 0.32 बोर रिवाल्वर व 12 बोर की एक बंदूक है। जयसिंह के पास नगद 3 लाख 54 हजार 831 रुपए तो रेणु अग्रवाल के पास 8 लाख 88 हजार 187 रुपए नगद रुपए है। वहीं के बैंक खाते में 35 लाख 90 हजार रुपए जमा है।

विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए करोड़पति से लेकर हजारपति प्रत्याशी मैदान में उतर रहे हैं। इन सभी के बीच अपने-अपने अनुसार मुकाबला रोचक है। वहीं मतदाता खामोश बैठकर सब तरफ से अपना निचोड़ निकाल रहे हैं। नामांकन दाखिल करने के साथ अभ्यर्थियों के द्वारा अपनी चल-अचल संपत्ति से लेकर आपराधिक ब्यौरा भी शपथपूर्वक प्रस्तुत किया जा रहा है। संलग्न रिकार्ड के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी 8 करोड़ 14 लाख रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं।

कमला नेहरू विद्यालय से बीए प्रथम वर्ष उत्तीर्ण जयसिंह अग्रवाल के पास 85 लाख 99 हजार 484 रुपए की चल संपत्ति अर्थात हाथ में नगदी 3 लाख 54 हजार 831 रुपए सहित एसबीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, जीवन बीमा निगम की पॉलिसी में जमा, 36 ग्राम वजनी सोने के जेवरात, रिवाल्वर की कीमत राशि शामिल है। इसी प्रकार जयसिंह अग्रवाल के नाम ग्राम चुईया में 0.30 एकड़ कृषि भूमि, चुईया में ही 7 एकड़ गैर कृषि भूमि, नगर निगम के प्लाट क्र.29 में 45 वर्गफुट भूमि व निर्माण, यूनियन बैंक के सामने टीपी नगर में 49876 वर्गफुट भूमि, एचआईजी प्लाट क्र.48 धरमपुरा रायपुर में 4734.40 वर्गफुट भूमि 30 वर्ष की लीज पर, अग्रसेन भवन के सामने आवासीय भवन 6534 वर्गफुट पर निर्मित अचल संपत्ति कुल बाजार मूल्य 5 करोड़ 76 लाख 67 हजार 800 रुपए है। इस तरह वे 6 करोड़ 62 लाख 67 हजार 284 रुपए की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। उन्होंने अपने पुत्र रोहित अग्रवाल को 19 लाख 79 हजार 120 रुपए का ऋण देना बताया है। उन्होंने अपने विरुद्ध दर्ज आपराधिक मामलों, न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों तथा परिवाद की भी जानकारी दी है।

जयसिंह ने 9 अपराधिक मामलों की जानकारी दी है जिनमें से 2 को न्यायालय ने निरस्त कर दिया है जबकि 7 मामलों में थाने के द्वारा खात्मा हेतु चाक करने का जिक्र है। जयसिंह अग्रवाल के नाम वैबले एण्ड स्कॉट 0.32 बोर का रिवाल्वर तथा 12 बोर की बंदूक भी है। इसी प्रकार जयसिंह अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती रेणु अग्रवाल के हाथ में नगद 8 लाख 88 हजार 187 रुपए तथा बैंकों और बीमा पॉलिसी में जमा रकम, 380 ग्राम सोने के जेवरात, चांदी के बर्तन व जेवरात 800 ग्राम मिलाकर कुल 71 लाख 37 हजार 469 रुपए की चल संपत्ति है। रेणु अग्रवाल के नाम पर कोई कृषि अथवा गैर कृषि भूमि नहीं है। नगर निगम के प्लाट क्रमांक 30 अ आईसीआरसी टीपी नगर में वाणिज्यिक भवन, पावर इंपीरिया अपार्टमेंट शारदा विहार में आवासीय भवन 1615 वर्गफुट पर निर्मित अचल संपत्ति है। इनकी कुल बाजार मूल्य 80 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। रेणु अग्रवाल ने भी पुत्र रोहित अग्रवाल को 5 लाख 15 हजार 150 रुपए का ऋण दिया है। रेणु अग्रवाल ने बिना ब्याज का 3 लाख रुपए का ऋण भी लिया है।

50 लाख से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं लखन व उनकी धर्मपत्नी

डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय बिलासपुर से बीए प्रथम वर्ष उत्तीर्ण भाजपा के प्रत्याशी लखनलाल देवांगन और उनकी धर्मपत्नी की कुल चल-अचल संपत्ति मिलाकर 58 लाख 66 हजार 304 रुपए बताई गई है। लखनलाल देवांगन के पास नगद 2 लाख 40 हजार रुपए तो पत्नी के पास 80 हजार रुपए है। लखनलाल देवांगन के नाम पर स्टेट बैंक एमपी नगर, पंजाब नेशनल बैंक दर्री, इंडियन ओवरसीज बैंक छुरीकला, जिला सहकारी बैंक कटघोरा, बैंक ऑफ बड़ौदा टीपी नगर में संचालित खातों एवं तीन अलग-अलग बीमा पॉलिसी, 20 ग्राम सोना को मिलाकर कुल रकम 18 लाख 79 हजार 883 रुपए की चल संपत्ति है। इसी तरह पत्नी के पास 70 ग्राम सोना, 600 ग्राम चांदी, एक बीमा पॉलिसी एवं एकमात्र पंजाब नेशनल बैंक में संचालित खाता को मिलाकर कुल 8 लाख 16 हजार 421 रुपए की चल संपत्ति है। लखनलाल देवांगन के नाम पर व संयुक्त स्वामित्व भूमि में हिस्सा के आधार पर ग्राम छुरीकला, ग्राम धनगांव, ग्राम दर्रीखार, पुनर्वास ग्राम कोहडिय़ा, दर्री बस्ती नगोईखार में पुश्तैनी मकान कुल बाजार मूल्य 23 लाख 10 हजार रुपए है। पत्नी के नाम पर ग्राम चोरभट्ठी, खम्हारडीह रायपुर में हाऊसिंग बोर्ड निर्मित एक फ्लैट कुल बाजार मूल्य 8 लाख 60 हजार रुपए बताई गई है। लखनलाल देवांगन के विरुद्ध कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज अथवा लंबित नहीं है। आय का स्त्रोत कृषि व सब्जी व्यवसाय से है। दोनों ने किसी भी तरह का कर्ज लिया व दिया नहीं है। लखन देवांगन के पास 12 बोर की लायसेंसी बंदूक एवं एक अवर्जित 32 रिवाल्वर है।

  • Related Posts

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा : वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में पहली बार महिला क्रेन पायलट्स की तैनाती…

    Raigarh Crime : तमनार में अवैध अफ़ीम की खेती का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी हिरासत में,कड़ी पूछताछ जारी

    रायगढ़,20 मार्च राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में अवैध अफ़ीम की खेती के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 19 मार्च को रायगढ़ पुलिस को…

    Comments are closed.

    You Missed

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    Raigarh Crime : तमनार में अवैध अफ़ीम की खेती का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी हिरासत में,कड़ी पूछताछ जारी

    Raigarh Crime : तमनार में अवैध अफ़ीम की खेती का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी हिरासत में,कड़ी पूछताछ जारी

    चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि

    चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा
    error: Content is protected !!