
तिल्दा/नेवरा/ अनगिनत यादो,उत्साह,रंग,उमंग और नजारों से भरा विकास मित्र मंडल गरबा महोत्सव का समापन, अगले साल फिर मिलने के वादे के साथ हुआ।विकास सुखवानी के सफल संचालन में आयोजित इस उत्सव में तिल्दा नेवरा वासियों ने नई धूम मचाने, नया रंग जमाने, और झूम-झूम कर खुशियां बरसाने के साथ-साथ कदम से कदम मिलाकर रिश्ते को परिपूर्ण बनाया।
तिल्दा नेवरा के झुलेलाल मंदिर में इस महोत्सव को लेकर उत्साह इतना था कि पहले दिन जहां 10 से 20 हजार लोग पहुंचे तो वही आखिरी दिन तक यह संख्या दोगुना यानी 30 से 35 हजार तक पहुंच गई।शक्ति की भक्ति में झुलेलाल मंदिर के गार्डन ग्राउंड जोश और उत्साह से भरा नजर आया,प्रतिभागी 9 दिन अलग-अलग थीम पर तैयार होकर पहुंचे ,किसी ने मां दुर्गा के नौ रूपों को दर्शाया तो कोई चंद्रयान,देश भक्ति,राजस्थानी पगड़ी,डांडिया,साड़ी, मोर पंख,जैसे कई किरदारों में पहुंच नौ दिन यह सभी किरदार आकर्षण का केंद्र बने रहे समारोह के अंतिम दिन सभी अलग-अलग कैटेगरी के विनर को सम्मानित किया गया
वि. एम. एम. गरबा महोत्सव के आयोजक विकास सुखवानी ने बताया कि 9 दिनों तक चले गरबा महोत्सव में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। महोत्सव की अपार सफलता से उत्साहित आयोजकों ने कहा कि हम धन्य हो गए हैं,पार्टिसिपेंट्स ने शक्ति की भक्ति से पूरे जोश-उत्साह के साथ गरबा में हिस्सा लिया.और नगर वीसियो ने कदम से कदम मिलाकर रिश्ते को परिपूर्ण बनाया।

मेल-फीमेल कैटेगरी में इन्हें मिला अवार्ड.बेस्ट-
पेयर ऑफ़ डे ईयर ग्राउंड की शान- पीहू एंड टानी 11000 कैश दिया गया बेस्ट गरबा गर्ल अवार्ड, पहला पुरस्कार आयुषी नागवानी को सैमसंग फ़्रीज दिया गया दुसरा पुरस्कार अंतिमा शर्मा को टीवी दिया गया तीसरा पुरस्कार नित्या जेसवानी वाशिंग मशीन दिया गया। बेस्ट गरबा बॉय ऑफ़ डे ईयर अवार्ड पहला पुरस्कार मुकेश ध्रुव को फ्रीज दिया गया और दुसरा पुरस्कार पंकज भारद्वाज को टीवी दिया गया राउंड की शान अवार्ड-नौ दिन तक अलग-अलग परिधानों में दिखने वाले बेस्ट गरबा ऑफ़ द ईयर म जे ग्रुप को 31000 कैश दुसरा पुरस्कार साखी ग्रुप को 21000 कैश दिया गया तीसरा पुरस्कार 9 स्टार ग्रुप को दिया गया,बेस्ट ड्रेस अप ऑफ़ द ईयर का अवॉर्ड पहले स्थान वंदना मेघनी को टीवी दिया गया एव दुसरा स्थान अंकिता हरीरामनी वाशिंग मशीन दिया गया,बेस्ट डान्सर ऑफ़ द ईयर फीमेल अवार्ड- तनुजा वर्मा को टीवी दिया गया और बेस्ट मनमौजी गरबा ऑफ़ द ईयर अवार्ड के प्राची,गुड्डन,दीप्ति,संगीता, चंचल, दीपक,करीना, पूर्वा,लवीना,पंखुड़ी,सानी को पुरस्कार दिया गया. बेस्ट एक्सप्रेसन ऑफ़ द ईयर रितु वर्मा बजाज मिक्सचर ,संस्कृति वर्मा बजाज मिक्सचर डॉली थावरानी केंट मेकर ,खुशी वाधवानी बजाज मिक्सचर
लकी ड्रा के विनर.-स्मॉर्ट वॉच 25 पीस निरलॉन पैन 8 पीस बोट हेडफ़ोन 5 पीस जूसर 1 पीस सैंडविच ग्रील 3 पीस इंडेक्शन 5 पीस कुकर 4 पीस सैंडविच मेकर 5 पीस गैस 20 पीस लकी ड्रॉ विजेता को दिया गया।
गरबा संचालकों और ट्रेनरों को भी किया गया सम्मानित
गरबा आयोजकों ने केवल शानदार गरबा प्रतिभागियो को सम्मानित कर पुरस्कार से नवाजा साथ ही,पिछले 1 महीने से गरबा की सफलता के लिए जी जान से मेहनत करने वाले आयोजक मंडल और ट्रेनरों का भी सम्मान कर पुरस्कृत किया. गरबा संचालक विकास मित्र की महिला मंडल की गुंजान सुखवानी सीमा विधानी मोहिनी खुबवानी एव समस्त महिला मंडल पुरुष मंडल कैमरा मेन ग्रुप डीजे ग्रुप बाऊनसर ग्रुप को भी सम्मानित किया गया।








Comments are closed.