हिन्दी पखवाड़े के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा ने आयोजित की हिंदी राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

बागपत/ नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य कार्यालय बैंक ऑफ बड़ौदा ने हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत ऑनलाइन हिंदी राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जिसमें जिले में केंद्र सरकार के कार्यालयों से एक अधिकारी व एक कार्मिक ने प्रतिभाग किया। प्रश्नोत्तरी में हिंदी राजभाषा संबंधी 30 प्रश्न पूछे गए जिसके लिए 15 मिनट की अवधि तय थी। प्रतियोगिता में चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य संस्थान से मोनिका श्रीवास्तव ने सबसे कम अवधि में अधिकतम अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया और विजेता बनी।

वहीं द्वितीय स्थान पर नेहरू युवा केन्द्र बागपत कार्यालय से अमन कुमार और तृतीय स्थान पर यूको बैंक से शमा तथा बैंक ऑफ़ बड़ौदा से अनुज कुमार रहे। सांत्वना पुरस्कार हेतु निशु शर्मा, अश्वनी कुमार चयनित हुए। बैंक ऑफ बड़ौदा के राजभाषा प्रबंधक मंजीत साव ने बताया कि सभी विजेताओं को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 25 सितंबर को प्रस्तावित छमाही बैठक में राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय के अधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
    error: Content is protected !!